महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा में भाजपा नेतृत्व की ही सरकार बनेगी - अरविन्द सिसोदिया

महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा में भाजपा नेतृत्व की ही सरकार बनेगी - अरविन्द सिसोदिया
पूरे देश में लोकसभा चुनाव के बाद फिरसे भाजपा के पक्ष में वातावरण निर्माण हुआ है , क्योंकि कांग्रेस के राजकुमार का व्यवहार अहंकारपूर्ण और अमर्यादित रहा है, उनकी अराजकतावादी मानसिकता के कारण देश विदेशों में मजाक बनता है । भारत के लोग समझ और संस्कार को महत्व देते हैं ।और इसी गंभीर सोच के चलते भारत में भाजपा के पक्ष में एक सहानुभूति पूर्ण वातावरण का निर्माण हुआ है , जिसका फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है ।

हरियाणा के हालिया चुनाव में कांग्रेस जीत के आसपास भी कहीं नहीं टिक पाई और भाजपा लगातार तीसरीबार सरकार में आई , जबकि तीसरीबार जीतना बेहद मुश्किल होता है । वहीं कांग्रेस जम्मू और कश्मीर  चुनाव में भी पोजेटिव वोट बैंक के बावजूद आधी हो गई , पहले 12 सीट थीं और अब 6 पर सिमट गई । कुल मिलाकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद कमजोर परफॉर्मेंस ही कर पा रही है । उसकी अपने साथी दलों के प्रति भी व्यवहार अविश्वसनीय पाया जा रहा है । उसके गलत आचरण से ही उसकी बड़ी लोकप्रियता धड़ाम से नीचे गिर गई है ।

राहुल गांधी और उनके साथीगण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में , भाजपा के विरोध में और आरएसएस के विरोध में यह भी भूल गए कि उनके वक्तव्य देश विरोधी और अराजकतावादी हो रहे हैं । जिसे भारत का जनमानस कतई पसन्द नहीं करता है । 

यही वह कारक तत्व हैं , जिसने महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस की अविश्वसनीयता को बड़ा दिया है ।   और इन दोनों प्रदेशों में भाजपा नेतृत्व की ही सरकार बनती नजर आरही है ।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

स्टारलिंक Starlink

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया