देवास-एंट्रिक्स घोटाले : सरकार है सौदे की जिम्मेदार
- अरविन्द सिसोदिया 2 जी स्पेक्ट्रम से भी कई गुना बड़ा घोटाला , एस बैंड स्पेक्ट्रम आबंटन है तथा स्वंय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतर्गत रहने वाले अन्तरिक्ष विभाग का यह मामला बेहद गंभीर है और केंद्र सरकार पूरी तरह से इसमे लिप्त है .... इसकी पूरी जाँच पड़ताल संसद की लोक लेखा समिति से होनी चाहिए... .................................. 2जी से बड़ा एस-बैंड घोटाला, घेरे में पीएम मंगलवार, फरवरी 8, 2011 http://hindi.oneindia.in/news नई दिल्ली। 1.76 लाख करोड़ के घोटाले के बाद पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा चारों तरफ से घिर गए। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, जिसमें राजा से भी बड़े बेताज बादशाह के होने की खबर आयी है। घोटालों का यह बादशाह कौन है, यह तो अभी नहीं पता चला है, लेकिन हां इस बार घोटाले की रकम 2जी से ज्यादा 2 लाख करोड़ रुपए है। यह है एस-बैंड स्पेक्ट्रम घोटाला। खास बात यह है कि इस घोटाले के घेर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आ गए हैं। कैग की रिपोर्ट एस-बैंड स...