कलंक से मुक्त होते ही दिल्ली, आतंकवादी की निकटता में फंसी
कलंक से मुक्त होते ही दिल्ली, आतंकवादी की निकटता में फंसी यूं तो अरविन्द केजरीवाल नें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, क्यों कि उनके पास कोई ओर विकल्प ही नहीं था। भारत के सर्वोच्च न्यायालय नें जमानत में ही उन्हे मुख्यमंत्री पद से दूर रखा था, क्यों कि एक न्यायालय को उनके ऊपर लेगे आरोपों में सच्चाई दिखी होगी। यूं भी केजरीवाल की जल्दी जल्दी सुनवाई के अवसरों के कारण न्यायपालिका प्रश्न चिन्हित हो रही थी। केजरीवाल नें मुख्यतौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा तो इसीलिये दिया है कि रोज रोज फजीहत होती। खबरें बनती , लेख लिखे होते, टिपपणियां होतीं, कि जमानतसुदा मुख्यमंत्री को पद पर कार्य करने से रोक के कारण सरकार के कामकाज अटके पडे हैं। पूरी दुनिया अपरोक्षरूप से जंग लडती रहती है, विशेषकर बडे देशों के षढयंत्रों के कारण बहुत से देश परेशान रहते हैं, क्यों कि अपने हितों के लिये किसी भी देश की आंतरिक व्यवस्था में अपरोक्ष हस्तक्षेप इस तरह की गुप्त जंगों का हिस्सा है। हाल ही में इस तरह की गुप्त गतिविधि का शिकार बांगलादेश हुआ। अमेरिकी हितो का ठकराव ...