संदेश

भारत की सतर्क सुरक्षा एजेंसीयों ने बड़े भयानक षड्यंत्र को विफल कर देश की महान सेवा की है - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
समाज की सतर्कता ही राष्ट्र की सुरक्षा है - अरविन्द सिसोदिया  दिल्ली घटनाक्रम का स्पष्ट संदेश, संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध पूरा समाज सावचेत रहे - अरविन्द सिसोदिया भारत की सतर्क सुरक्षा एजेंसीयों ने बड़े भयानक षड्यंत्र को विफल कर देश की महान सेवा की है - अरविन्द सिसोदिया  कोटा, 12 नवम्बर। राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “दिल्ली की हालिया आतंकी घटना ने पूरे देश को चेताया है कि आतंकी मानसिकता रखने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले देशी और विदेशी तत्व सक्रिय हैं। ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और ध्यान में आने पर शासन, प्रशासन, पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी में लाना चाहिए ।” सिसोदिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और हमारी सुरक्षा एजेंसियों की सजगता ने भारत को एक बड़े भयंकर आतंकी हमले से बचा लिया गया है। दुश्मन ताकतों का उद्देश्य देश को भयानकतम तरीके से दहलाने और आराजकतापूर्ण तरीके से अस्थिर करने का था , परंतु हमारी स...

कविता - अमरीका लोकतंत्र का खलनायक है

अमरीका लोकतंत्र का खलनायक है  आतंकवाद और अमरीका में , कैसा घातक यह गठजोड़ है, जहाँ जहाँ अमरीका चाहे, वहाँ वहाँ आराजकता और विस्फोट है। यह गिरा हुआ और पतित स्वरूप ही,अमरीका का महा सत्य है। लोकतंत्र के रक्षक का यह कैसा खूनी परिवेश बन गया है। ---1--- जहाँ तेल की बू आए, वहाँ उसकी नज़र जाती है, शांति के नाम पर युद्ध की आग लगाई जाती है। लोकतंत्र का नक़ाब ओढ़े, वो व्यापार सजाता है, मौतों का यह सौदागर, खुद को जबरिया “रक्षक” कहलवाता है। ---2--- वो हथियारों के साथ साथ , भविष्य से भी खेलता है, गरीब देशों की मिट्टी में, अपना सिक्का बेलता है। उसकी नीतियों से खूनी खेल, उसकी चालों से मातम है, जबरिया मुस्कुराने की धमकियों के पीछे, दुःख का आलम है। ---3--- अब वक़्त है कि सभी पहचानें, ये झूठी सभ्यता का जंजाल, जहाँ न्याय बिकता डॉलर में, और सच होता बेहाल। धरती माँ की कोख में जो शांति की लौ जलती है, वह सनातन एकता से ही फिर प्रबल निकलती है। ---4--- उठो, हम सत्य के प्रहरी हैं, यह स्वर जग में गूँजे, हर अन्याय की दीवार अब, जनशक्ति से टूटे। नव आशा का सूरज फिर से, मानवता में झलके, और हर दिल से यह गूंज उठे — “ अ...

कांग्रेस के पास एक भी बड़ा काम गिनाने को नहीं है - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
कांग्रेस के पास एक भी बड़ा काम गिनाने को नहीं है - अरविन्द सिसोदिया  अंता उपचुनाव में जनता कड़ी से कड़ी जोड़ेगी, मोरपाल सुमन बड़े अंतर से जीतेंगे - अरविन्द सिसोदिया कोटा / अंता 10 नवम्बर । भारतीय जनता पार्टी,राजस्थान, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह-संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें दावा किया है कि "अंता उपचुनाव में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है। जनमत प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा सरकार सहित स्थानीय सांसद दुष्यन्त सिंह जी के साथ, फिर से कड़ी से कड़ी जोड़ने जा रही है।" उन्होंने कहा कि " अंता मांगरोल बांरा क्षेत्र के साथ बड़े विकास हमेशा ही भाजपा सरकारों में ही हुआ है। कांग्रेस के पास एक भी बड़ा काम गिनाने को नहीं है। " सिसोदिया नें कहा कि " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार कि योजनाओं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंता विधानसभा क्षेत्र को भी मिल रहा है। " उन्होंने कहा कि " भाजपा सरकारों द्वारा अंता विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कार्यो...

The "vote theft" gimmick is merely a gimmick to hide Rahul Gandhi's unacceptability—Arvind Sisodia

चित्र
The "vote theft" gimmick is merely a gimmick to hide Rahul Gandhi's unacceptability—Arvind Sisodia Rahul Gandhi's unacceptability Kota, November 8.  Regarding the recent allegations of "vote theft" leveled by Congress supremo Rahul Gandhi, Arvind Sisodia, State Coordinator of the BJP Rajasthan Media Relations Department and senior BJP leader, termed these allegations as a deliberate lie, stating that "in reality, the "vote theft" hoax is merely a gimmick to conceal the public's unacceptability of the Congress and Congress prince Rahul Gandhi." Sisodia stated that "Ever since the foreign Italians became leaders of the Congress, the Congress has become increasingly unacceptably popular among the people of India. Since 1984, the Congress has never won a majority in the Lok Sabha. In the last three Lok Sabha elections, it hasn't even reached triple digits." He added that "especially to conceal the public...

राहुल गांधी की अस्वीकार्यता छुपाने की नौटंकी मात्र है ‘वोट चोरी’ का शगूफ़ा — अरविन्द सिसोदिया Rahul Gandhi's unacceptability

चित्र
राहुल गांधी की अस्वीकार्यता छुपाने की नौटंकी मात्र है ‘वोट चोरी’ का शगूफ़ा — अरविन्द सिसोदिया Rahul Gandhi's unacceptability कोटा , 8 नवम्बर। कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी द्वारा हाल में लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर भाजपा राजस्थान मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिसोदिया ने इन आरोपों को सुनियोजित झूठ करार देते हुये कहा कि " वास्तविकता में "वोट चोरी का शगुफा" कांग्रेस और कांग्रेस राजकुमार राहुल गाँधी की जन अस्वीकार्यता को छुपाने की नौटंकी मात्र है। ”  सिसोदिया नें कहा कि “ जब से विदेशी इटालियन अंग्रेज कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता बने हैँ तभी से कांग्रेस भारत के लोगों में अस्वीकार्य होती चली गईं है। कांग्रेस को 1984 के बाद से आज तक़ कभी लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। गत तीन लोकसभा चुनावों से वह तीन अंकों में भी नहीं पहुंच रही है। " उन्होंने कहा कि " विशेषकर राहुल गांधी के नेतृत्व की जन अस्वीकृति को छिपाने के लिए और उन्हें जबरिया अग्रणी बनाये रखने के लिए दिगभ्रर्मित करने वाली मनगढ़न्त और अप्रमाणित कहानि...

राहुल गांधी की अस्वीकार्यता छुपाने की नौटंकी मात्र है ‘वोट चोरी’ का सगूफ़ा — अरविन्द सिसोदिया

चित्र
राहुल गांधी की अस्वीकार्यता छुपाने की नौटंकी मात्र है ‘वोट चोरी’ का सगूफ़ा — अरविन्द सिसोदिया कोटा , 8 नवम्बर। कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी द्वारा हाल में लगाए गए “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर भाजपा राजस्थान मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिसोदिया ने इन आरोपों को सुनियोजित झूठ करार देते हुये कहा कि " वास्तविकता में "वोट चोरी का शगुफा" कांग्रेस और कांग्रेस राजकुमार राहुल गाँधी की जन अस्वीकार्यता को छुपाने की नौटंकी मात्र है। ”  सिसोदिया नें कहा कि “ जब से विदेशी इटालियन अंग्रेज कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता बने हैँ तभी से कांग्रेस भारत के लोगों में अस्वीकार्य होती चली गईं है। कांग्रेस को 1984 के बाद से आज तक़ कभी लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। गत तीन लोकसभा चुनावों से वह तीन अंकों में भी नहीं पहुंच रही है। " उन्होंने कहा कि " विशेषकर राहुल गांधी के नेतृत्व की जन अस्वीकृति को छिपाने के लिए और उन्हें जबरिया अग्रणी बनाये रखने के लिए दिगभ्रर्मित करने वाली मनगढ़न्त और अप्रमाणित कहानियाँ परोसी जा रहीं हैं। जो कुछ घंटे ...

कविता - जय जय सेना, जय जय मोदी

🇮🇳 ऑपरेशन सिंदूर : जय जय सेना, जय जय मोदी 🇮🇳 (वीर रस – मंचीय रूप में पढ़ी जाने योग्य) - अरविन्द सिसोदिया 9414180151 मुखड़ा : मोदीजी के पथ प्रदर्शन में, सेना नें शत्रु का अस्तित्व झंझोड़ दिया, आतंकियों को ध्वस्त किया, शत्रु का मुखड़ा तोड़ दिया। सिंदूर के बदले सिंदूरी संधान किया, जय जय सेना, जय जय मोदी, जय जय सेना तुमने वीरत्व और विजय का स्वाभिमान जिया। अंतरा 1 : प्रतिकार का संकल्प जब धर्म पूछकर सिंदूर लुटा गया, तो माँ भारती के कंगनों ने भी संकल्प उठाया , शौर्य से कहा — अब उत्तर चाहिए, और उत्तर “सिंह” सा “भारत की सेनाओं ” ने प्रगटाया ! मोदी की आँखों में दृढ़ता की ज्वालाएं थी, अधिकतम दंड देनें का संकल्प था, सेना के हृदय में प्रतिशोध की सुनामी थी, ज्योंहि संकेत मिला — शत्रु की धरती थर्राई, त्राहि त्राहि करने लगे आतंकी, पर रहम नहीं दिखलाई, क्योंकि यह नीच अन्याय के विरुद्ध पवित्र न्याय की साधना थी! अंतरा 2 : सेना का शौर्य सिंदूरी बलिदानों से,  प्रतिशोध धधक रहा था , जहाँ-जहाँ आतंक का अड्डा था , वहाँ वहाँ उन्हें दफन किया था, आग और विध्ववंश आसमान से बरसाया, उन्हें जमींजोद कर दिखलाया। शस्त्...

कविता - आओ चलें कुछ दूर, जहां देश बैठा है,

कविता - जहां देश बैठा है  आओ चलें कुछ दूर, जहां देश बैठा है, उनसे मिलें, बातें करें, समझें उनके नासूर, ये जो सत्ता है, बिना पिए नशा है, आओ तोड़े  इसका गुरुर। आओ चलें कुछ दूर, जहां देश बैठा है। (कोरस) ओ साथी, सुन ले यह पुकार, राजनीती में छुपा है दमन-ए-इकरार; यहाँ झूठ बिकता है, सच ठोकर खाता है , उठो उठो करो सवाल,न रहो तुम शोषण के दास। ====1=== नेताओं की बातें, भाषणों की ग़लव्हीयां, भूलने की आदत, अहंकारी शान शौकत, वायदों की वर्षा , राहतों का प्रचार । ऊंट के मुंह में जीरे के समान। यही लोकतंत्र और यही संविधान। (कोरस) ओ साथी, सुन ले यह पुकार... ===2=== शासन प्रशासन की मक्कारी, फाइलों की गठरी बबाली, कागज़ों की भीड़ में इंसान का खोता अपना हाल। उनकी मुस्कुराहट बड़ी जहरीली, हंसी उपहास की ठिटोली, कभी नियम कभी उप नियम, शतरंज के मोहरे सी शातिर चालें  सेवा शुल्क नहीं तो आदेशों कागज -ए-फ़रेब। (कोरस) ओ साथी, सुन ले यह पुकार... ===3=== कहाँ है वह वो मुखिया जो सुनता था  पीड़ा ? कहाँ है वह पंच परमेश्वर जो न्याय के साथ खडे थे। बेटी पूरे गांव की होती थी, भाई सारा गांव था। इस घर की दाल उस घर ...

कविता - शासन बना दुसाशन

कविता - "शासन बना दुसाशन" शासन बना दुसाशन, कैसा है ये प्रशासन, गरीब डोळ्या फिरता, अमीर खाये राशन। ===1=== जनता कतारों में, पसीने से तर-बतर, अफ़सर गिनते नोट, दफ्तर एयरकंडिशन । न्याय की आँखों पर पट्टी कस के बाँध दी, सच की आवाज़ को, नौकरशाही नें दफ़न कर दी। ===2==== कहते हैं "विकास", पर दिखता कहाँ है, सड़कें टूटीं, पर सत्ता का जहाज़ उड़ा है। अन्नदाता भूखा, पर नेता मस्त भाषण, शासन बना दुसाशन, कैसा है प्रशासन। ====3==== माँगों पर लाठी, सवालों पर केस, सिस्टम की कुर्सी पर बैठा अब । गरीब की थाली में सूखी पड़ी कहानी, अमीर की थाली में चमके विदेशी पानी। ====4=== कब तक चलेगा ये छल का विधान, जनता पूछे — कहाँ है संविधान ? उठे अगर फिर जनता की आहट का गान, बदल जाएगा ये शासन, बनेगा नया विधान। ---

कविता - शासन कहां है,अब ये तो बाजार लगता है

चित्र
कविता - “शासन कहां अब तो यहाँ बाजार है ” - अरविन्द सिसोदिया  9414180151 हर तरफ़ धुंध है, धुआँ है, सत्य मौन है , सच यही कि मीठा होना था, मगर नोन है । काग़ज़ों के जंगल में इंसान खो गये, न्याय के मंदिर भी, व्यापार हो गये, अन्याय सिर चढ़ कर बोलता है, पैसा परमेश्वर है,यही भाग्या खोलता है। ==1== पटवारी की कलम भी बोली लगाती, पुलिस की वर्दी रिश्वत में मुस्कराती। न्यायालय तो नोटों के पहाड़ों पर सवार है, ग़रीब की पुकार अब बेकार है। नियम क़ानून की धाराओं पर व्यापार चलता है, शासन कहां है,अब ये तो बाजार लगता है। ==2== प्रशासन कमा कर भूखा है, अपार पैसे से पेट भरता है। भ्रष्टाचार का रावण हर कोने में बहरूपिया बन रहता है । “देश बदला, नेता बदले, सरकारें बदली ” पर भ्रष्टाचार अजर अमर हो गया है। रिश्वत कहना गुनाह है सेवा शुल्क जो हो गया है। ===3=== आशा है कोई न्याय प्रिय आयेगा, ईश्वर कभी किसी को प्रगटायेगा, भ्रष्टाचार की अमावस्या में मशाल जलायेगा, सड़ी गली व्यवस्था है बदबू से जीना दुस्वार है,  बदलाव से सच का कोई दीवान फिर से सजायेगा, न्याय नीति का समय तभी आ पायेगा, तभी आपायेगा। =====समाप्त...

विविध धर्म : एक ही सत्य के अनेक स्वरूप

चित्र
विविध धर्म : एक ही सत्य के अनेक स्वरूप धर्म मूलतः किसी संप्रदाय या परंपरा का नाम नहीं, बल्कि उस एक ही वास्तविकता का विविध रूपों में अभिव्यक्ति और अनुभव है। वह अनंत शक्ति वास्तविकता जो न आरंभ रखती है न अंत, जो न किसी एक भाषा में बंधी है न किसी एक रूप में। किंतु हम मनुष्य—अपनी सीमित बुद्धि और अनुभव के कारण—उसी एक शक्ति को अलग-अलग नामों, प्रतीकों और विधियों में बाँट देते हैं। कोई उसे वाहे गुरु कहता है, कोई ईश्वर, कोई अल्लाह, कोई बुद्ध, कोई जीसस; परंतु सत्य एक ही है—जो सबका आधार है, सबमें विद्यमान है। वही परत सत्य और परमात्मा है। जब मनुष्य सच्चे भाव से प्रार्थना करता है, तो वह वास्तव में उसी एक अनंत शक्ति से संवाद करता है, चाहे उसके शब्द भिन्न हों या कर्म....। प्रार्थना धर्म की सबसे निर्मल अभिव्यक्ति है—वह मनुष्य को भीतर से मजबूत करती है, संदेह को शांत करती है और साहस का संचार करती है। खेल के मैदान से लेकर जीवन के हर संघर्ष तक यह तथ्य उजागर होता है कि आस्था हमें केंद्रित, संयमित और अडिग बनाती है। जब  दीप्ती शर्मा हनुमान जी का स्मरण करती है, जय श्रीराम इंस्ट्राग्राम में लिखत...

प्रेरणादायक फैसला...

SC/ST एक्ट का दुरुपयोग, महिला का इस्तेमाल, यूपी की अदालत ने वकील को सुनाई 12 साल की सजा उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक अदालत ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को लेकर एक वकील को 12 साल के जेल और 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. Reported by: रनवीर सिंह, Vivek शाही उत्तर प्रदेश नवंबर 05, 2025  SC/ST एक्ट का दुरुपयोग, महिला का इस्तेमाल, यूपी की अदालत ने वकील को सुनाई 12 साल की सजा  लखनऊ: उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर एक वकील को कड़ी सजा सुनाई है.अदालत ने वकील पर जुर्माना भी लगाया है. इस वकील ने इस कानून का दुरुपयोग कर महिला के माध्यम से दुराचार और अन्य आरोपों के फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए थे. इस वकील पर एससी-एसटी एक्ट में पीड़ित को मिलने वाली धनराशि हड़पने का दोष साबित हुआ है. अदालत ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को आदेश जारी कर कहा है कि रेप जैसे अपराध में एफआईआर दर्ज करने से पहले यह भी देखा जाए कि विपक्षी के विरुद्ध ऐसे ही कितने मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पिछले सप्ताह भी एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग के मामले में अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई थी. दोषी ठहराया...

लाहिड़ी महाशय की शिक्षाओं में एक हनुमान चालीसा और क्रिया योग का तांत्रिक ज्ञान प्रयोग Lahidi Mahashay

चित्र
लाहिड़ी महाशय की शिक्षाओं में एक हनुमान चालीसा और क्रिया योग का तांत्रिक ज्ञान प्रयोग क्रिया योग में श्वास को नियंत्रित कर प्राण को मेरुदंड में ऊपर उठाया जाता है। हनुमान चालीसा में “भूत पिशाच निकट नहि आवै, महावीर जब नाम सुनावै” जैसे श्लोक प्राणतत्व को शुद्ध करते हैं जब साधक क्रिया योग करते हुए हनुमान चालीसा का जप करता है, तब श्वास और मंत्र-शब्द मिलकर “प्राणिक तरंगें” उत्पन्न करते हैं। इससे शरीर में नाड़ी-शुद्धि होती है और मन तुरंत स्थिर होता है। हनुमान चालीसा जैसी साधारण दिखने वाली चीज नहीं है इसमें कितना गहरा रहस्य और अनोखी शक्ति छुपी हो सकती है जब पूजा के समय मंद-मंद स्वर में चालीसा पढ़ी जाती है। असल में क्या चल रहा है? आमतौर पर लोग इसे भगवान हनुमान की स्तुति, भक्ति और रक्षा का गीत मानते हैं। परंतु लाहिड़ी महाशय ने इसका एक अनोखा और गहरा रूप दिखाया है। ऐसा जो ना केवल मन को बल्कि जीवन के हर स्तर को झकझोर सकता है। अगर इसका अर्थ समझा जाए। लाहिड़ी महाशय का जीवन स्वयं एक उदाहरण या साधना, प्रेम और अद्भुत गहराई का। बनारस की गलियों में शांत साधक के रूप में रहने वाले इस क्रांतिकार...

My Gov राष्ट्रीय सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन बल : एक नई व्यवस्था की ओर

यह व्यवस्था सुधार का विचार है...  राष्ट्रीय सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन बल : एक नई व्यवस्था की ओर भारत में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतंत्र की मूल आत्मा हैं। लेकिन सरकारी तंत्र, न्यायपालिका और सार्वजनिक संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने जनता का विश्वास डगमगा दिया है। इसी पृष्ठभूमि में प्रस्तावित है “राष्ट्रीय सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन बल (National Vigilance and Anti-Corruption Force – NVACF)” की स्थापना — एक ऐसा केंद्रीय तंत्र जो पूरे देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक सशक्त, स्वतंत्र और निर्णायक संस्था के रूप में कार्य करेगा। यह बल सीधे भारत के राष्ट्रपति महोदय की देखरेख में कार्य करेगा। राष्ट्रपति इस बल के शीर्ष नेतृत्व के रूप में तीन सदस्यीय केंद्रीय सतर्कता पीठ (Central Vigilance Tribunal) की नियुक्ति करेंगी। यह पीठ ऐसे अनुभवी और निष्पक्ष व्यक्तियों से बनी होगी जिनका प्रशासनिक, न्यायिक या जांच संबंधी कार्य में दीर्घ अनुभव होगा और जो जानते होंगे कि भ्रष्टाचार कैसे पनपता है और उसे जड़ से कैसे समाप्त किया जा सकता है। तीनों सदस्यों में से एक को प्रधान सतर्कता आयुक्त ...

कविता - ये कैसा विपक्ष आया

कविता - “ ये कैसा विपक्ष आया ” ये कैसा विपक्ष आया, संसद को लंगूरी कूद बनाया, जहाँ नीति पर चर्चा होनी, वहाँ जन विरोधी हंगामा बरपाया । ==1== सरकार को घर में गाली, विदेश में गाली, सीमाएँ सब लांघी, शब्दों में शालीनता खाली। अपने आपको हुकूमत पर तानाशाह बनाया, बचकानी हरकतों से देश का मान गिराया  ===2== लोकतंत्र को लोफरतंत्र बनाया, संविधान का मोल गंवाया। जनता की आशा, सम्मान सब, दल की चाहत में डुबाया। ===3=== देश के हित को छोड़ा पीछे, कुर्सी के खेल में उलझे सींचे। मर्यादा का मखौल उड़ाया, स्वार्थ का झंडा ऊँचा खींचे। ===4=== ये कैसा विपक्ष आया रे, जो आग लगाकर ताली बजाया रे। जनता बोले — शर्म करो अब, भारत माँ ने तुमको बुलाया रे। === समाप्त ====

कविता - भारत मां शर्मिंदा है,राजनीती भी धंधा है

 कविता - भारत मां शर्मिंदा है,राजनीती भी धंधा है - अरविन्द सिसोदिया      9414180151 भारत मां शर्मिंदा है, राजनीती भी धंधा है। धंधा है हां धंधा है, राजनीती भी धंधा है। --1-- टूटा स्कूटर, फ़टी पेंट, मांगे की शाल, जनता ने जिता दिया, तो होग्यो मालामाल। कोठी बनगी, बंगला बनग्यो, फैक्ट्री खुलगी, महंगी गाड़ियों में घूमे,आडा तेड़ा आमचा चमचा साथ । --2-- वोट मांगण आवे, झूठा वादो कर कर जावे, “स्वप्न स्वर्ग से रोज़ बाँटे , गप्पो में रोज़ डुवावे ”  लोक लुभावन बातें करता करता गुजरे कई कई साल, कुर्सी मिलती गईं, कार्यकर्ता भूलो, ठेकेदार जी आवे याद, --3-- नेताजी फोन घुमावे, संविधान हल जावे, शासन प्रशासन सब दुशासन बन जावे, गुंडा छूट आवे, सत्य जेल में जावे,  कमीशन के धर्म पर, भ्रष्टाचार पूजा जावे, --4-- गरीब तो गरीब रओ, अमीर बनग्यो गरीब नेता, झोंपड़ी को  महल बनो, रोज़ हुल्ल्ड हुल्ल्ड होए। जनता ऊबे, देश डूबे, पर कुर्सी ना डूबे, इसी चिंता में, आधी आधी रात न सोये। --5-- दल बदले, गुट बदले,झंडा बदले, पर नीयत ना बदली, टीवी पे भाषण, मंच पे नारा, नीचे से ऊपर तक खेल सारा। कागज़ पर योजनाओ...

कविता - हम शौर्य गाथा सुनाते वन्दे मातरम् शान की

चित्र
कविता  हम शौर्य गाथा सुनाते वन्दे मातरम् शान की, - अरविन्द सिसोदिया  9414180151  मुखड़ा: हम शौर्य गाथा सुनाते, वन्दे मातरम् शान की, भारतमाता के तेजस्वी स्वाभिमान की। गौरव से मस्तक ऊँचा करती,पावन धरा हिंदुस्तान की।  हम शौर्य गाथा सुनाते, वन्दे मातरम् शान की,.... अंतरा 1: जहाँ गूँजा वन्देमातरम का पावन नाम, मिटा अंधेरा, जगा स्वाभिमान, लाठी-गोलियों खानें में भी साहस की मुस्कान, वन्दे मातरम् की थी यह निर्भीक पहचान, हम शौर्य गाथा सुनाते वन्दे मातरम् शान की, अंतरा 2: यह गीत नहीं, शक्ति का सागर,ओज का अरमान, उछल तरंगों सा बहता, साहसी तूफान । जग को सिखलाता ये, अमर वीरता की सम्मान , फांसी के फंदों पर भी गूँजता था वन्देमातरम गान। हम शौर्य गाथा सुनाते वन्दे मातरम् शान की, अंतरा 3  अंधियारे को चीर बनता प्रकाश का प्रधान, मन में लाता साहस और उल्लास का उफान  भारत माँ के चरणों में अर्पित यह स्वर महान , जय जय मां भारती, वंदन से करते आरती, हम शौर्य गाथा सुनाते वन्दे मातरम् शान की, अंतरा 4: आज भी गूँज में तूफान , संसद हो या सरहद हो, सेना हो या ने...

कविता - वन्दे मातरम् का जय घोष

चित्र
वन्दे मातरम् का जय घोष - अरविन्द सिसोदिया     9414180151 वन्दे मातरम् का जय घोष, भरता तन-मन में जोश और ओज, शक्ति और संघर्ष का करता विस्फोट, विजय और बलिदान का शस्त्र अमोध। वन्दे मातरम् का जय घोष... वन्दे मातरम् का उदघोष... ---1--- जहाँ गूँज उठा यह पावन नाम, वहाँ टूटी हर बेड़ी, हर लगाम, मिट गए भय, जागा स्वाभिमान, जागा भारत, उठा भारत, बना स्वतंत्र महान । वन्दे मातरम् का जय घोष... वन्दे मातरम् का उदघोष... ---2--- मातृभूमि का पावन गान, संकल्पों का स्वाभिमान , राष्ट्रधर्म की यह पहचान , अखंडता को करता प्रणाम । वन्दे मातरम् का जय घोष... वन्दे मातरम् का उदघोष... ----3--- जब बोले इसका पावन स्वर, वह न झुके अन्याय के दर, यह गीत नहीं, यह शौर्य-सुमन, भारत का यह अंतर्मन । वन्दे मातरम् का जय घोष... वन्दे मातरम् का उदघोष... ---4-- जब गूंजे इसकी जय-जयकार, माँ भारती के होते स्वप्न साकार, तन तेजस्वी, मन में शौर्य अपार, भारत करती शक्ति सौंदर्य का श्रंगार, वन्दे मातरम् का जय घोष... वन्दे मातरम् का उदघोष... ---5---- मां भारती की स्वतंत्रता का अमर जय घोष, तुम जन के मन, तुम गण के नायक...

गौरवगान वन्देमातरम 150 पर स्वत: स्फूर्त आयोजन करें - प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी

चित्र
मेरे प्यारे देशवासियो, अब ‘मन की बात’ में एक ऐसे विषय की बात, जो हम सबके दिलों के बेहद करीब है । ये विषय है हमारे राष्ट्र गीत का - भारत का राष्ट्र गीत यानी ‘वन्देमातरम्’ | एक ऐसा गीत, जिसका पहला शब्द ही हमारे हृदय में भावनाओं का उफान ला देता है । ‘वन्देमातरम्’ इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं । सहज भाव में ये हमें माँ-भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है । यही हमें माँ-भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है । अगर कठिनाई का समय होता है तो ‘वन्देमातरम्’ का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है । साथियो, राष्ट्रभक्ति, माँ-भारती से प्रेम, यह अगर शब्दों से परे की भावना है तो ‘वन्देमातरम्’ उस अमूर्त भावना को साकार स्वर देने वाला गीत है | इसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने सदियों की गुलामी से शिथिल हो चुके भारत में नए प्राण फूंकने के लिए की थी | ‘वन्देमातरम्’ भले ही 19वीं शताब्दी में लिखा गया था लेकिन इसकी भावना भारत की हजारों वर्ष पुरानी अमर चेतना से जुड़ी थी | वेदों ने जिस भाव को “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:”( Earth ...

विभाजन के दौरान मुस्लिम कट्टरता से हिंदू पक्ष को हुए नुकसान से, वर्तमान भारत को सीखना चाहिए - अरविन्द सिसोदिया

विभाजन के दौरान मुस्लिम कट्टरता से हिंदू पक्ष को हुए नुकसान से, वर्तमान भारत को सीखना चाहिए प्रस्तावना भारत का विभाजन केवल राजनीतिक घटना नहीं थी; वह भारतीय सभ्यता के मनोवैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विभाजन का भी क्षण था। 1947 की त्रासदी ने यह दिखाया कि जब धार्मिक कट्टरता राजनीति पर हावी हो जाती है, तब कोई भी राष्ट्र अपनी नैतिक और सामाजिक एकता खो देता है। मुस्लिम लीग की सांप्रदायिक नीति और कांग्रेस नेतृत्व की असमंजस भरी प्रतिक्रिया के कारण हिंदू समाज को भारी जन-धन, सम्मान और भूभाग की हानि उठानी पड़ी। यह इतिहास केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान भारत के लिए एक गहरी चेतावनी है। 1️⃣ विभाजन की पृष्ठभूमि: सांप्रदायिक राजनीति की जड़ें बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में ही ब्रिटिश नीति “Divide and Rule” के रूप में सामने आ चुकी थी। 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना और 1909 के मॉर्ले-मिंटो सुधारों ने मुस्लिमों को अलग निर्वाचन-क्षेत्र देकर राजनीतिक अलगाव की नींव रखी। 1930 में मुहम्मद अली जिन्ना ने "Two Nation Theory" दी, जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग सभ्यताएँ हैं और सा...

कांग्रेस की धमकियों से, "आरएसएस" का यह प्रबल प्रवाह नहीं रुकने वाला - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
     खरगे के बयान का भाजपा ने करारा जबाब दिया  कांग्रेस की धमकियों से, "आरएसएस" का यह प्रबल प्रवाह नहीं रुकने वाला - अरविन्द सिसोदिया  1 नवम्बर, कोटा। भारतीय जनता पार्टी, मीडिया संपर्क विभाग, राजस्थान के प्रदेश सह-संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि " कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयान पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक चाटुकारिता,अवसरवाद और पारिवारिक स्वार्थ से प्रेरित है। " उन्होंने कहा कि " यह बयान किसी वैचारिकता या राष्ट्रहित की सोच से नहीं, बल्कि कांग्रेस के " इटालियन अंग्रेज नेतृत्व " को खुश करने का प्रयास मात्र है। खरगे अपनी और अपने बेटे की राजनीतिक प्रासंगिकता को बनाए रखने और परिवार की महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए संघ जैसी पवित्र और राष्ट्रनिष्ठ संस्था पर झूठी और गैर जरूरी बयानबाजी कर रहे हैं।" सिसोदिया ने कहा कि " खरगे का यह वक्तव्य उस मानसिकता का प्रतिबिंब है जिसने दशकों से कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र से ऊपर परिवार के इर्द-गिर्द,मात्र परिवार सेवा तक़ सीमित ...