कविता - शासन बना दुसाशन



कविता - "शासन बना दुसाशन"

शासन बना दुसाशन, कैसा है ये प्रशासन,
गरीब डोळ्या फिरता, अमीर खाये राशन।
===1===
जनता कतारों में, पसीने से तर-बतर,
अफ़सर गिनते नोट, दफ्तर एयरकंडिशन ।
न्याय की आँखों पर पट्टी कस के बाँध दी,
सच की आवाज़ को, नौकरशाही नें दफ़न कर दी।
===2====
कहते हैं "विकास", पर दिखता कहाँ है,
सड़कें टूटीं, पर सत्ता का जहाज़ उड़ा है।
अन्नदाता भूखा, पर नेता मस्त भाषण,
शासन बना दुसाशन, कैसा है प्रशासन।
====3====
माँगों पर लाठी, सवालों पर केस,
सिस्टम की कुर्सी पर बैठा अब ।
गरीब की थाली में सूखी पड़ी कहानी,
अमीर की थाली में चमके विदेशी पानी।
====4===
कब तक चलेगा ये छल का विधान,
जनता पूछे — कहाँ है संविधान ?
उठे अगर फिर जनता की आहट का गान,
बदल जाएगा ये शासन, बनेगा नया विधान।
---

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान