कविता - देश लूट तंत्र में समाया है

लोकतंत्र की अभिलाषा थी,
जग के आंसू पोंछू,
हर घर में सुख समृद्धि हो ,
हंसी ख़ुशी से सबकी झोली भरदूँ।
बीत गये दसकों इसके,
पर ये होना पाया !
रामराज्य की कल्पना थी,
पर देश लूट तंत्र में समाया है ।

फूलों-सी कोमल आशाएँ,
काँटों में ही उलझी हैं,
नेताओं के वायदों की नावें
अक्सर बीच भंवर में अटकी हैं।

जनता की थकी निगाहें
अब भी उम्मीदें टटोलती हैं,
किसे पुकारे न्याय हेतु,
जब चौखटें ही डगमग बोलती हैं।

पर फिर भी मन के भीतर
एक दीप अडिग जलता है,
अधकारों के अँधेरे में
सत्य का पथ ही पलता है।

हम ही बदलेंगे जग को,
ये संकल्प हृदय में गुंजाए,
लोकतंत्र तभी खिलेगा
जब जन-जन कर्तव्य निभाए।



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया