कविता - में हारा सब जीते

कविता - में हारा सब जीते
कर्म क्षेत्र के धर्म पथ पर,
कर्तव्यों कि तपस्थली में,
पूरा जीवन जलता रहा,
जब अपने हित की बात आई तो,
सबको पाया शत्रुदल में ,
फिर क्या था....में हारा सब जीते !
क्योंकि में अपनापन त्याग न पाया,
उनमें अपनापन आ न पाया।
में हारा सब जीते..में हारा सब जीते।

जो बड़ा बेटा होता है,
जिम्मेदारी ढोता है,
पढ़ाई उसकी छूटती है,
लड़ाई में उसे छोक दिया जाता है 
बांकी के अच्छे के लिए,
अक्सर बुरा उसका होता है,
जब वह अपने हक की बात करे 
वनवास उसे तब होता है..
महाभारत घर के करते,
वह खून के आंसू रोता है   ...!

कर्म क्षेत्र के धर्म पथ पर,
कर्तव्यों कि तपस्थली में,
पूरा जीवन जलता रहा,
जब अपने हित की बात आई तो,
सबको पाया शत्रुदल में ,
फिर क्या था....में हारा सब जीते !
क्योंकि में अपनापन त्याग न पाया,
उनमें अपनापन आ न पाया।
में हारा सब जीते..में हारा सब जीते।

आस टूटती, विश्वास टूटता 
स्वास स्वांस, जीवन टूटता 
मुर्दो सा बदहाल वह 
बुझी हुई आग वह 
आहे भर भर रोता है,
कल तक़ कर्णधार था 
विश्वासघात से वाहियात होता है ...
नर्क सा जीवन, अंधकार ही नियती 
अंतिम पायदान की प्रतीक्षा में जगता है 

कर्म क्षेत्र के धर्म पथ पर,
कर्तव्यों कि तपस्थली में,
पूरा जीवन जलता रहा,
जब अपने हित की बात आई तो,
सबको पाया शत्रुदल में ,
फिर क्या था....में हारा सब जीते !
क्योंकि में अपनापन त्याग न पाया,
उनमें अपनापन आ न पाया।
में हारा सब जीते..में हारा सब जीते।




टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान