कविता : “केवल इंसान”



कविता : “केवल इंसान”
- अरविन्द सिसोदिया 

जीवन की किश्ती जब उतरती है, सपनों का संसार सजाये ,
मन के गहरे दरिया में कुछ अरमानों के स्वप्न समाए।
हर अरमान के दामन में सौ–सौ उम्मीदें होती हैं,
पर उनके संग ही राहों में सौ–सौ मुश्किलें भी होती हैं।

कभी हवा रूठ जाती है, कभी लहरें रोड़ा डालती हैं,
कभी किस्मत की रातें आकर, राहों को धुँधला बनाती हैं।
पर जो मन को थामे रखते, जो साहस को ढाल बनाते है ,
वे ही आगे बढ़ते जाते, तूफानों पर पग रख सफलता पाते हैँ।

जो डर की दीवारें तोड़ें, हिम्मत का दीप जलाएँ,
जो गिरकर फिर उठते जाएँ, मंज़िल को गले लगाएँ।
उनके पाँवों की रफ़्तार में संघर्षों की धुन होती है,
उनके कदमों की आहट में, हिम्मत की हुंकार होती है।

धरती के हर कोने में जब उनका साहस गूँज उठता है,
वीरता का हर इतिहास उन्हीं के नामों से जुड़ता है।
जो तूफ़ानों को जीत सके, जो मुश्किल से न घबराएँ—
धरती पर सदियों से ही ये लोग, “केवल इंसान” कहलाएँ।
इंसान कहलाये।

---

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान