संदेश

तुष्टिकरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इसाई मिशनरियां : 'धर्मांतरण करा रहे हैं मुख्य सचिव'

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया  'धर्मांतरण करा रहे हैं मुख्य सचिव' अनिल द्विवेदी | रायपुर., जनवरी 24, 2012 पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल ने मुख्य सचिव और आइएएस पी.जॉय. उम्मेन पर धर्मातरण कराने तथा ईसाई मिशनरियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. इस पर जवाबी हमले में उम्मेन ने इतना ही कहा कि मैं जो भी काम करता हूं, छिपकर नहीं करता. राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा हमेशा से ही चर्चा में रहा है. पूर्ववर्ती जोगी सरकार पर भी भाजपा ने खूब हमला बोला था और उन पर इसाई मिशनरियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. भाजपा सांसद दिलीपसिंह जूदेव की राजनीति का आधार ही धर्मांतरण समस्या रही है. पिछले कई वर्षों से वे ऑपरेशन घर वापसी अभियान चला रहे हैं. उनका भी आरोप हमेशा रहा है कि इसाई मिशनरियां भोले-भोले आदिवासियों को बरगलाकर सुविधाओं और सेवा के नाम पर इसाई बना रही हैं लेकिन लम्बे समय के बाद सरकार के किसी वरिष्ठ नेता ने राज्य के मुख्य सचिव पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य सचिव इसाई ...