हिजाब - अलग-अलग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में
नमाज के लिए मस्जिद जरूरी नहीं, नौकरी के लिए दाढ़ी जरूरी नहीं, तीन तलाक भी इस्लाम का हिस्सा नहीं, तो हिजाब पर इतनी बहस क्यों? कर्नाटक के सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने पर लगी रोक का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। मामला अब कर्नाटक हाई कोर्ट में पहुंच चुका है। लेकिन इससे पहले भी इस तरह के मुद्दे अलग-अलग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में उठ चुके हैं। हाइलाइट्स 2002 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक निजी स्कूल की छात्राओं को हिजाब पहन क्लास में जाने की नहीं दी अनुमति 1984 में सुप्रीम कोर्ट ने तांडव नृत्य को आनंद मार्गियों के धार्मिक रीति-रिवाजों का अनिवार्य हिस्सा नहीं माना एम अजमल खान बनाम चुनाव आयोग मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने वोटर आईडी पर हिजाब में फोटो को खारिज किया नई दिल्ली : कर्नाटक के सरकारी स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर लगे प्रतिबंध (Karnataka Hijab Ban) का मुद्दा इन दिनों गरम है। इस मुद्दे पर स्टूडेंट दो समूहों में बंट गए हैं- एक हिजाब के (Students protest over Hijab) समर्थन में तो दूस...