सरकार जानें के डर से चुनाव के 6 महीने पहले रेवड़िया बांटने से कांग्रेस नहीं बच सकती

कोटा में आज ( रविवार को ) भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाएगी

कोटा 14 अक्टूबर। पत्रकारवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर माजिद मलिक कमांडो, मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष साहिल मिर्जा एवं आप कमेटी के पूर्व अध्यक्ष निजामुद्दीन बबलू ने संयुक्त रूप से घोषणा की  

" भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिला के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11:00 बजे राधिका रिसोर्ट कोटा में आयोजित की गई है। इस समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी साहब, बीजेपी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा के प्रभारी मोतीलाल मीणा एवं भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी रवन देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के बुद्धिजीवियों यथा डॉक्टर, वकील छात्र एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि " कांग्रेस ने 2018 चुनाव में मुस्लिम समाज के साथ जो वादे किए थे उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया, आचार संहिता लागू होने के समय में की गई घोषणाएं अर्थ हीन हैं क्योंकि आचार संहिता के चलते इनका कोई बजूद नहीं है।" 

 उन्होंने कहा कि " भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा चुनाव में सभी बूथो पर भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए काम करेगा। " 

प्रदेश अध्यक्ष मेवाती ने कहा " धारीवाल जी जब गृह मंत्री थे तब उन्होंने गोपालगढ़ मस्जिद पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के बंधुओं पर गोलियां चलवाई थी, हमने उन्हें तब भी हराया था और अभी भी हम भूले नहीं हैं इस चुनाव में भी उन्हें सबक सिखाया जाएगा।" 

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मजीद मलिक कमांडो नें कहा कि " प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को जनसंख्या के घनत्व से कहीं अधिक मिला है और इसलिए हम अल्पसंख्यक समाज में मोदी मित्र अभियान चलाएंगे।" 

 उन्होंने कहा कि " भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की टीम में भी दो मुसलमान उपाध्यक्ष है यह हमारा सम्मान है। उन्होंने कहा " मोदी सरकार नें तीन तलाक से मुक्ती दिला कर मुस्लिम समाज का भला किया तो धारा 370 हटनेँ से कश्मीर में अमन चैन आया है। उन निर्णयों से मुस्लिम समाज का भला हुआ है।

 मजीद मालिक कमांडो ने कहा "  सरकार जानें के डर से चुनाव के 6 महीने पहले रेवड़िया बांटने से कांग्रेस नहीं बच रही। उन्होंने कहा जनता सब समझता है और वह पूरी तरह से कांग्रेस को साफ करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रही है।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ड़ा मजीद मलिक कमांडो, कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया, मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल मिर्जा , वफ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष निजामुद्दीन बबलू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यवसायिक प्रकोष्ठ अशोक बादल, मोर्चा के प्रवक्ता एडवोकेट मुराद अली,हुकमत सिंह झाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 भवदीय
 साहिल मिर्जा
 जिला अध्यक्ष
 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

RTI द्वितीय अपील

जनसेवा, जनसंपर्क और जनआशीर्वाद के बल पर भाजपा बनाएगी निकायों में बोर्ड - अरविन्द सिसोदिया