समस्याओं का अंबार, हर घर असंतुष्ट,गहलोत सरकार की विदाई सुनिश्चित - अरविन्द सिसोदिया Rajasthan Sujhav Aapka Sankalp Hamara Campaign

 



आपणों राजस्थान - “ सुझाव आपके संकल्प हमारा अभियान” 

समस्याओं का अंबार, हर घर असंतुष्ट,गहलोत सरकार की विदाई सुनिश्चित - अरविन्द सिसोदिया

कोटा 9 अक्टूबर। भाजपा के आपणों राजस्थान - “ सुझाव आपके संकल्प हमारा अभियान” के संयोजक एवं भाजपा कोटा संभाग मीडिया प्रभारी अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचोँ मंडलों में जनता कि आंकांक्षा को जानने के लिए पार्टी का आकांक्षा रथ आमजन के बीच गया तथा 29 प्वाईंटों पर रथ ने जनता से सुझाव गृहण किए और प्रधानमंत्री मोदीजी के संबोधनों से युक्त लघु फ़िल्म रथ में लगी बड़ी एलईडी के माध्यम से दिखाई। उन्होंने बताया कि रथ के निकट बड़ी संख्या में आम जन आये और उन्होंने मौखिक व लिखित होनी अपनी समस्याएं बताई और सुझाब पेटी में सुझाव डाले। इसी के साथ का रथ को कोटा उत्तर भ्रमण का कार्यक्रम पूरा हुआ।



सिसोदिया नें बताया कि कोटा उत्तर जो कि राजस्थान के कद्दावर मंत्री का क्षेत्र होनें के बावजूद, समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं, नगर निगम के कार्यों को लेकर लोग बेहद खपा हैं। उनके बहुत छोटे - छोटे कार्य भी पूरे नहीं हो रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री की मोबाइल वितरण योजना, कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बन गईं है। जिसे मिला उसे भयंकर परेशानी के बाद मिला और जिसे नहीं मिला वह मतपेटी पर सबक सिखाएगा। पट्टा वितरण में भी जम कर भ्रष्टाचार हुआ है लोग पैसा खर्चेनें को मजअूर हुए हैं, वहीं बड़ी संख्या में पट्टा फाइलें अभी भी अटकी हुई हैं, जो असंतुष्टता का कारण है। वहीं गहलोत सरकार की लोकलुभावन योजनाओं को लोग फर्जी और अल्पकालिक मान रहे हैं, इनका उल्टा प्रभाव उनके विरूद्ध ही हो रहा है , जनता के बीच वे इन योजनाओं के कारण मजाक के पात्र बन गये हैं।

सिसोदिया बताया कि आकांक्षा रथ का भ्रमण 20 अक्टूबर तक भिन्न भिन्न विधानसभाओं में होगा, इसके पश्चात जयपुर में सार्वजनिक रूप से सुझाव पेटियों को खोला जायेगा और आमजन के इन्ही सुझावों के आधार पर भाजपा का जन घोषणा पत्र बनेगा।

सह संयोजक हुकमत सिंह झाला नें बताया कि ने रेलवे कॉलोनी मंडल में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह और कुन्हाड़ी मंडल में मंडल अध्यक्ष विजय सिँह कानावत की अगुवाई में रथ नें भ्रमण कार्य सम्पन्न करवाया।


रथ के साथ रेलवे कालोनी मण्डल में अभियान संयोजक अरविन्द सिसोदिया, सह संयोजक हुकमत सिंह झाला, रेलवे कॉलोनी मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,महामंत्री गजेंद्र व्यास,राजेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष सीताराम मुराडिया,गोविंद छोकर,सीताराम मीणा,रामेश्वर मीणा,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित चंदेल,एससी मोर्चा अध्यक्ष चरतराम चोबदार,एसटी मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनवर अली,धर्मेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं कुन्हाडी मण्डल में अभियान संयोजक अरविन्द सिसोदिया, सह संयोजक हुकमत सिंह झाला कुन्हाड़ी मंडल अध्यक्ष विजयसिंह कानावत,सत्य प्रकाश शर्मा शहर ज़िला, उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व पार्षद महावीर सुबालका,चेतन राठौर मण्डल महामंत्री, विनोद मेहरा मण्डल उपाध्यक्ष, कृष्णा रानीवाल वार्ड अध्यक्ष, तरुण, विनोद मेहरा मण्डल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के अंजनी त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भवदीय
महेन्द्र सिंह निर्भय
मण्डल अध्यक्ष रेलवे कॉलोनी
भाजपा शहर कोटा

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

God is within us and also beyond us — Arvind Sisodia

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

क्रांतिपुत्र अमर शहीद मंगल पाण्डे : मे सौ जन्मों तक भारतमाता के लिये अपना बलिदान करता रहूं

कविता - पूरे ब्रह्माण्ड में एक अकेली, अपनी धरती माता है

मेवाड़ सिसोदिया राजवंश का संक्षिप्त इतिहास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

ईश्वर तो हमारे भीतर भी है और बाहर भी है - अरविन्द सिसोदिया