खुद की गारंटी नहीं जनता को गारंटी देने चले - अरविंद सिसोदिया bjp rajasthan

खुद की गारंटी नहीं जनता को गारंटी देने चले - अरविंद सिसोदिया

कोटा 30 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी कोटा संभाग के प्रवक्ता एवं भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर के संयोजक अरविंद सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दी जारही गारंटीयां फर्जी है, कांग्रेस हाई कमान में उनकी ही गारंटी नहीं दी है,  तो वो जनता को कैसे गुमराह कर सकते हैं।
सिसोदिया नें कहा गत विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस हाई कमान नें अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया था , गहलोत जादूगरी से मुख्यमंत्री बन गये किन्तु उनकी कुर्सी लगातार पूरे कार्यकाल सर्कस करती रही, राजस्थान की जनता भगवान भरोसे कष्ट भोगती रही।

उन्होंने कहा गहलोत नें राजस्थान की सत्ता हाथ से खिसकते देख लोक लुभावन योजनाओं और घोषणाओं का अंबार लगा रखा है। किन्तु कर्ज में डूबे राजस्थान में बिना पैसे के इनकी आयु कितनी रहेगी यही सबसे बड़ा प्रश्न है।
सिसोदिया नें कहा वोट ठगने के लिए धोखा देनें की कांग्रेस आदत को पूरा देश जानता है। कांग्रेस के झूठ की गिनती किसान ही नहीं पूरा हिंदुस्तान जानता है, कर्मचारियों को तनखाह नहीं मिल रही है, ठेकेदारों के बिल कई कई महीनों से अटके हैं। राजस्थान को गहलोत सरकार नें भारी कर्ज में डुबो दिया, अस्पताल में दवाईयां नहीं मिल रहीं, चिरंजीवी योजना पर प्राइवेट अस्पताल हाथ खड़े करने लगे। मोबाईल वितरण गप्प ज्यादा साबित हुआ। 

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
भाजपा प्रदेश सह संयोजक
मीडिया संपर्क विभाग, राजस्थान
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

विष्णु के अवतार ' नरसिंह भगवान '

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को अपमानित करने वालों पर रासुका जैसा कठोर एक्शन हो - अरविन्द सिसोदिया

खुद मोदी जैसा बन करके , मातृभूमि का तेज बनें

कविता - युगों युगों में एक ही मोदी आता है - अरविन्द सिसोदिया

कविता - हम हिंदू वीर संतानें हैँ

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

योगिराज श्यामा चरण लाहिरी महाशय Yogiraj Shyama Charan Lahiri Mahasaya