25 मई से 3 जून तक रहेगा नौतपा
25 मई से 3 जून तक रहेगा नवतपा नौतपा यानी भयंकर गर्मी के 9 दिन, सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएं (Heat wave) चलती है, लू का खतरा मंडराता है। शनिवार, 25 मई 2024 से नवतपा शुरू हो रहा है, ये सोमवार 3 जून तक रहेगा। 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही सूर्य अपने पूरे प्रभाव में आ जाएगा, जिससे गर्मी में बढ़ोतरी होगी। सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है , पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है, यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। कब से आरंभ हो रहा है नौतपा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 24 तारीख की मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसलिए नौतपा 25 तारीख में माना जाएगा। नौतपा का आरंभ 25 मई से होगा और 2 जून तक रहेगा। नौतपा में भीषण गर्मी होती है आसमान से आग बरसने लगती है। जिसका असर न केवल मनुष्यों पर होता है बल्कि पेड़-पौधे नदी तालाब पर भी देखने को म...