कविता - शून्य से मत डरो,यह अस्तित्व की पहचान है।



कविता - शून्य से मत डरो

शून्य से मत डरो,
यह अस्तित्व की पहचान है।
पुरुषार्थ के लिए प्रेरणा ,
सफलता के लिए संघर्ष का नाम है।
===1===
यहीं से उठती है
कोशिशों की पहली आहट,
यहीं जन्म लेता है
खुद को साबित करने का साहस।
अंधेरों को चीरती हुई
विकास की यह किरण भरती उड़ान है 
===2===
जो शून्य में खड़ा रह सका,
वही ऊँचाइयों का अर्थ जानता है।
जो हार से आँख मिला सका,
वही जीत की भाषा पहचानता है।
याद रखो हर सफर शून्य से प्रारंभ होकर,
एक एक नया कीर्तिमान रचता है।
===3===
शून्य से मत डरो,
यह गिरने का नहीं,
उठने का नाम है।
शून्य से मत डरो,
यह अंत नहीं,
अस्तित्व की अनुसंधान है।
=== समाप्त===


 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू

देश को भीतर से तोड़ने, लड़ाने और भटकाने के षड्यंत्र, देशवासी आपसी एकजुटता से विफल करें - इन्द्रेश कुमार

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

स्वामी अग्निवेश कौन ..?

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'