विक्रम संवत् 2079 के राजा शनिदेव होंगे

हिंदू नववर्ष Hindu New Year 2079 विक्रम संवत् 2079 Vikram Samvat 2079 चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस नव संवत्सर 2079 का नाम नल होगा जिसके स्वामी शुक्रदेव होते हैं। इस नवसंवत्सर के राजा शनि और मंत्री गुरु होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष आरंभ होता है। इस बार ये तिथि 2 अप्रैल 2022 शनिवार को है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार विक्रम संवत् 2079 आरंभ होगा, जिसका नाम नल रहेगा। इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2029 का आरंभ शनिवार (2 अप्रैल 2022) से शुरू हो रहा है। इसलिए इस वर्ष के राजा शनिदेव रहेंगे, वहीं मंत्री पद देवगुरु बृहस्पति के पास रहेगा। मंत्रिमंडल में अन्य सस्येश सूर्य, मेधेश बुध, दुर्गेश बुध, धनेश शनि, रसेश मंगल, धान्येश शुक्र, निरसेश शनि और फलेश मंगल होंगे। इन सभी ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। इस बार ग्रहों के मंत्रिमंडल में चार पद सौम्य ग्रहों को छह पद क्रूर ग्रहों को प्राप्त हुए हैं। हलांकी शनी देव न्याय के देव हैं मगर उनकी ...