संदेश

उम्र विवाद पर जनरल सिंह ने अर्जी : केंद्र सरकार ने अपने आदेश को, वापस ले लिया

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया                               थलसेनाध्यक्ष वी के सिंह की उम्र के विवाद में आज तब नया मोड आ गया कि केन्द्र सरकार ने अपने आदेश को वापस ने लिया वहीं सिंह ने भी सर्चोच्च न्यायालय से अपनी याचिका वापस ले ली, लगता है कि अदालत के बाहर कोई परोक्ष या अपरोक्ष समझौता हो गया है........इस तरह के उम्र विवाद निष्चित ही सरकार के स्तर पर रिकार्ड की सार संभाल और सूचनाओं पर प्रश्न खडे करते हैं। -------------- उम्र विवाद पर जनरल सिंह ने अर्जी वापस ली Fri, 10 Feb 2012 http://www.jagran.com/national नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की उम्मीद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने उनकी आयु के मुद्दे पर शुक्रवार को सरकार के फैसले को सही ठहराया। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह 10 मई 1950 को उनकी जन्मतिथि स्वीकार करने संबंधी अपनी प्रतिबद्धता को अस्वीकार नहीं कर सकते। इसके चलते सेना प्रमुख को अपनी याचिका वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले आज सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के उम्र विवाद पर सरकार ने शुक्रवार को अपन...

आजाद हिन्द फौज,रॉयल इंडियन नेवी मुक्ति संग्राम का उदघोष & भारतीय स्वतंत्रता...

चित्र
इंडियन नेवी का मुक्ति संग्राम और भारत की स्वतंत्रता - विश्वजीतसिंह   नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व आजाद हिन्द फौज द्वार भारत की स्वतंत्रता के लिए शुरू किये गये सशस्त्र संघर्ष से प्रेरित होकर रॉयल इंडियन नेवी के भारतीय सैनिकों ने 18 फरवरी 1946 को एचआईएमएस तलवार नाम के जहाज से मुम्बई में अंग्रेजी सरकार के विरूद्ध मुक्ति संग्राम का उद्घोष कर दिया था । उनके क्रान्तिकारी मुक्ति संग्राम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा प्रदान की । नौसैनिकों का यह मुक्ति संग्राम इतना तीव्र था कि शीघ्र ही यह मुम्बई से चेन्नई , कोलकात्ता , रंगून और कराँची तक फैल गया । महानगर , नगर और गाँवों में अंग्रेज अधिकारियों पर आक्रमण किये जाने लगे तथा कुछ अंग्रेज अधिकारियों को मार दिया गया । उनके घरों पर धावा बोला गया तथा धर्मान्तरण व राष्ट्रीय एकता विखण्डित करने के केन्द्र बने उनके पूजा स्थलों को नष्ट किये जाने लगा । स्थान - स्थान पर मुक्ति सैनिकों की अंग्रेज सैनिकों के साथ मुठभेड होने लगी । ऐसे समय में भारतीय नेताओं ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड रहे उन वीर सैनिकों का कोई साथ नहीं दि...

विभाजन पर, नेताजी सुभाष की आत्मा रोई होगी..

चित्र
विभाजन पर, एक बार फिर सुभाष की आत्मा रोई होगी.. अरविन्द सीसौदिया ‘‘हमारा कार्य आरम्भ हो चुका है।‘दिल्ली चलो’ के नारे के साथ हमें तब तक अपना श्रम और संघर्ष समाप्त नहीं करना चाहिए, जब तक कि दिल्ली में ‘वायसराय हाउस’ पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है और आजाद हिन्द फौज भारत की राजधानी के प्राचीन ‘लाल किले’ में विजय परेड़ नहीं निकाल लेती है।’’ ये महान स्वप्न, एक महान राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का था, जो उन्होंने 25 अगस्त 1943 को आजाद हिन्द फौज के सुप्रीम कमाण्डर के नाते अपने प्रथम संदेश में कहे थे। यह सही है कि नेताजी ने जो सोचा होगा, उस योजना से सब कुछ नहीं हो सका, क्योंकि नियति की योजना कुछ ओर थी। मगर यह आश्चर्यजनक है कि उस वायसराय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने और लाल किले पर भारतीय सेना की परेड़ निकालने का अवसर महज चार वर्ष बाद ही यथा 15 अगस्त 1947 को नेताजी की ही आजाद हिन्द फौज की गिरफ्तारी के कारण उत्पन्न सैन्य विद्रोह और राष्ट्र जागरण के कारण ही मिल गया और आज हम आजाद हैं....। यद्यपि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं, उनकी कथित तौर पर मृत्यु 18 अगस्त 1945 को हव...

लूट का स्वाद ...........

चित्र
लूट का स्वाद ........... क्या आप जानते हैं कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरसिंहराव के शासनकाल में हर्षद मेहता का महा घोटाला सामने आया था,  घोटाले से पर्दा उठा तो दो महिने के भीतर बाजार 40% तक गिर गया और लोगों के लाखों-करोडों रूप डूब गए, तब भी तत्कालीन राजसत्ता पर उंगली उठी थी....मालूम है तब वित्त मंत्री कौन था ...? मनमोहनसिंह जी और वित्त राज्य मंत्री पी चिदम्बरम जी....अब वे ही लोग प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री हैं....ये होना ही था। लूट का स्वाद तो पहले से ही चख्खा हुआ है....अब खुले दिल से की और करवाई........... 1- 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला - 1.76 लाख करोड रुपये की राजस्व हानि,     उच्चतम न्यायालय के 2 जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाईसेंस रद्द 2- कॉमनेवैल्थ खेल घोटाला - 2000 करोड के बजट,70000 करोड से अधिक खर्च कर दिए गए 3- आदर्श सोसाइटी घोटाला - कारगिल के शहीदों के परिवारवालों के लिए बनी इस सोसाइटी पर नेताओं,                        बाबुओं और सेना के ऊपरी अधिकारियों ने कब्जा कर लिया ============= SATURDAY, AUGUST 13, 2011...

इसाई मिशनरियां : 'धर्मांतरण करा रहे हैं मुख्य सचिव'

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया  'धर्मांतरण करा रहे हैं मुख्य सचिव' अनिल द्विवेदी | रायपुर., जनवरी 24, 2012 पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल ने मुख्य सचिव और आइएएस पी.जॉय. उम्मेन पर धर्मातरण कराने तथा ईसाई मिशनरियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. इस पर जवाबी हमले में उम्मेन ने इतना ही कहा कि मैं जो भी काम करता हूं, छिपकर नहीं करता. राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा हमेशा से ही चर्चा में रहा है. पूर्ववर्ती जोगी सरकार पर भी भाजपा ने खूब हमला बोला था और उन पर इसाई मिशनरियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. भाजपा सांसद दिलीपसिंह जूदेव की राजनीति का आधार ही धर्मांतरण समस्या रही है. पिछले कई वर्षों से वे ऑपरेशन घर वापसी अभियान चला रहे हैं. उनका भी आरोप हमेशा रहा है कि इसाई मिशनरियां भोले-भोले आदिवासियों को बरगलाकर सुविधाओं और सेवा के नाम पर इसाई बना रही हैं लेकिन लम्बे समय के बाद सरकार के किसी वरिष्ठ नेता ने राज्य के मुख्य सचिव पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य सचिव इसाई ...

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो - दैनिक भास्कर - गोपाल कृष्ण गांधी

चित्र
कौन ठगवा नगरिया लूटल हो  दैनिक भास्कर में  ०६  फरबरी २०१२ के अंक में प्रकाशित  - गोपाल कृष्ण गांधी  लूट बहुमुखी बन चली है ।भूमी में , वनों में  अगर लूट है तो अब आसमान में भी है , टेलीकॉम के वायुमार्गों में भी है । लूट भूगोल में है ] खगोल में है , चौरस में है , गोल में है । स्वार्थ ज्यामिति लांघ गया है ।।  'लूट' शब्द जो है, ठेठ हिंदी का है। उर्दू में भी उसकी अपनी जगह है। यानी उसका घर हिंदुस्तानी में है, बोलचाल की मिली-जुली जुबान में। और अफसोस, अब उसका घर हमारी हर जुबान में है, हर दिमाग में, हमारी निराशा में, हमारे गुस्से में, हमारे आक्रोश में। आजकल हम लूट, लुट जाने और लुटेरों के बारे में इतना पढ़ते, देखते और सुनते हैं कि लगता है 'लूट' शब्द हमारे लिए और हमारे इस जमाने के लिए ही बनाया गया है, लेकिन बात ऐसी नहीं। लूट-रीति पुरानी है। इस शब्द की सही व्युत्पत्ति अजूबी है, धुंधली है। मेहमूद गजनवी इतिहास के लुटेरों में बड़ा नाम रखता है। लेकिन 'लूट' अरबी-फारसी से आया हुआ लफ्ज नहीं है। उसका स्रोत संस्कृत में देखा जा सकता है, पर उसका सहज निवास अन्...

वोट बैंक के लालच में देश को बांटने की साजिश : तोगडिय़ा

चित्र
वोट बैंक के लालच में देश को बांटने की साजिश : तोगडिय़ा कोटात्न विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने ओबीसी कोटे से अल्पसंख्यकों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण देने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। तोगडिय़ा रविवार को यहां सांगोद कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। तोगडिय़ा ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने देश को मजहब के आधार पर बांटने की ठान ली है लेकिन विश्व हिंदू परिषद देशभर में हिंदुओं की रोटी और शिक्षा बचाओ आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मजहब के आधार पर संविधान में आरक्षण देने का प्रावधान नहीं होने के बावजूद नेताओं ने चुप्पी साध ली है। सांगोद में उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। पाक से चुनाव लड़ सकते हैं दिग्विजय : तोगडिय़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी टिप्पणी की लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ वे कुछ नहीं बोले। तोगडिय़ा ने कहा कि दिग्विजय कुछ ...

पं. दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रवादी राजनीति का प्रकाश

चित्र
एक अन्य लेख ........ दीनदयाल उपाध्याय,एक रहस्यमय राजनैतिक हत्या http://arvindsisodiakota.blogspot.in/2011/02/blog-post_5610.html ========= 25 सितम्बर, जयन्ति पर /11 फरवरी पुण्यतिथि विशेष प्रकाश राजनीति राष्ट्र के लिए - पं. दीनदयाल उपाध्याय  अरविन्द सीसौदिया स्वतंत्र भारत में, कांग्रेस का राजनैतिक विकल्प और राष्ट्रवाद का सबसे अधिक शुभ चिन्तक दल स्थापित करने और उसे समर्थ बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय यदि किसी को मिलता है तो वह नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अखिल भारतीय महामंत्री एवं अध्यक्ष रहे, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को जाता है। भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की 55 वर्षो से अधिक की स्वर्ण जयंति यात्रा में उपाध्याय जी के विचार, मार्गदर्शन एवं कार्यपद्धति इस संगठन की सड़क बनकर लक्ष्य तक पहुँचाने का काम करती रही है। यही कारण है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यक्रम उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण के बिना प्रारम्भ नहीं होता है। “दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें“ के नारे गूंजते है। कहीं दीनदयाल भवन है, कहीं दीनदयाल पार्क है, कहीं दीनदयाल चौराहा है, उनके नाम...

2 G - फिर कभी इस तरह की लूट न हो इस तरह का कदम उठे......

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया  फिर कभी इस तरह की लूट न हो इस तरह का कदम उठे...... कांग्रेस और दूरसंचार घोटालों का चोली दामन का साथ है। कांग्रेस की नरसिंहराव सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे सुखराम को नोटों के बिस्तर पर पाया गया था और उन्हे भ्रष्टाचार में सजा हुई। अंधा भी यह जान रहा है कि 2 जी आबंटन में जम कर लूट हुई और सरकार ने समर्थन बनाये रखने के लिये इस लूट को होने दिया। यदि हम अन्य उठ रहे सवालों और बातों को मानें तो, सरकार खुद इस लूट में भी शामिल हो गई थी। खैर सर्वोच्च न्यायालय का भला हो कि उसने दूध का दूध और पानी का पानी करते हुये , लायसेस गलत दिये थे यह मान लिया और उन 122 लायसेंसों को रद्द भी कर दिये। सवाल यह है कि इस अवधी में हुई लूट  और सरकारी हानी को भी वसूला जाये...........!!!  http://www.bhaskar.com/article  2जी स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द, मुसीबत में ग्राहक! 02/02/2012 नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के कार्यकाल में आवंटित किए गए दूसरी पीढ़ी (2जी) के स्पेक्ट्रमों के लिए सभी 122 लाइसेंसों को रद्द करते हुए...

सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह आयु गतिरोध दुर्भावना ग्रस्त - उच्चतम न्यायालय

चित्र
- अरविन्द सिसोदिया               जनरल वी के सिंह की जन्मतिथि स्कूल प्रमाण-पत्र के आधार पर १० मई, १९५१ है और यही सबसे पुराना साक्ष्य है , इसलिए इसे झुठलाया नहीं जा सकता । मगर सरकार किन निहित स्वार्थों के चलते इसे झुठलाना चाहती है यह समझ से परे है ? किन्तु यह भी कहा गया है की आदर्श सोसायटी घोटाले में सरकार की मदद नहीं करने की सजा दी जा रही है ...! मैं नहीं जनता की सच क्या - झूठ क्या ...मगर सरकार की हठधर्मिता संदेह जरुर पैदा कर रही है । इस लिए मिडिया को यह पता लगाना चाहिए की जनरल और आदर्श सोसायटी की जाँच में कोई हित निहित तो आड़े नहीं आ रहा हे..             सेनाध्यक्ष की जन्मतिथि का यह विवाद सेना रिकार्ड में जनरल की दर्ज दो अलग-अलग जन्मतिथियों के कारण उत्पन्न हुआ  है।सरकारी कर्मचारियों के गैर जिम्मेवाराना व्यव्हार के कर्ण अक्सर इस तरह की त्रुटियाँ हो जातीं हैं , उनकी पुराने साक्ष्यों से पुष्ठी का सुधर लिया जाता है , मगर यहाँ सरकार सुधारना ही नहीं चाहती ! यही वह बात है जो सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है ! सेन...