अपील खारिज होने पर डिक्री के क्रियान्वयन के लिए नई लिमिटेशन अवधि शुरू होगी: सुप्रीम कोर्ट
अपील खारिज होने पर डिक्री के क्रियान्वयन के लिए नई लिमिटेशन अवधि शुरू होगी: सुप्रीम कोर्ट कानूनी चालाकी खत्म.... 2026-04-08 सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अपील को गैर-हाजिरी (default) के कारण खारिज किया जाता है, तो उससे एक नया लिमिटेशन पीरियड शुरू होता है, और ऐसे में 12 साल के भीतर दायर की गई एग्जीक्यूशन पिटीशन (डिक्री के क्रियान्वयन की अर्जी) मान्य होगी। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि यह तर्क सही नहीं है कि एग्जीक्यूशन पिटीशन की 12 साल की अवधि केवल डिक्री पास होने की तारीख से ही गिनी जाए, खासकर तब जब उस डिक्री के खिलाफ अपील लंबित रही हो। कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एग्जीक्यूशन पिटीशन को लिमिटेशन के आधार पर खारिज कर दिया गया था। हाईकोर्ट का मानना था कि अपील का डिफॉल्ट में खारिज होना डिक्री होल्डर को नई लिमिटेशन अवधि नहीं देता। सुप्रीम कोर्ट ने इससे असहमति जताते हुए कहा कि अपील मूल वाद (सूट) का ही विस्तार होती है, और यदि अपील किसी तकनीकी कारण—जैसे गैर-हाजिरी या देरी—से खारिज होती है, तब भ...