मोदीजी और भाजपा ही है,जहां कार्यकर्ता के पैर छुए जाते हैं - अरविन्द सिसोदिया karykrta ke charan sprsh

UP Chunav: 

जब उन्नाव में मंच पर PM मोदी ने  कार्यकर्ता कार्यकर्ता के पैर छुए 


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चुनाव रैली के दौरान मंच पर पीएम मोदी ने बीजेपी जिला अध्यक्ष द्वारा पैर छूकर आशीर्वाद लेने पर , उसे मोदी जी ने रोका एवं स्वयं उसके पैर मोदी जी नें छूए । ये दृष्य पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया । इससे पूर्व 2013 में भी नरेंद्र मोदी जी ने अंता जिला बारां , राजस्थान में वयोवृद्ध भाजपा नेता एवं सांसद रघुवीर सिंह कौशल के चरण स्पर्श मंच पर किये थे।
----

 यूपी चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगने उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मंच पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, उन्नाव में रैली मंच पर  भाजपा के जिला अध्यक्ष नें पीएम मोदी के पैर छूने लगा, इस पर पीएम मोदी ने उसे रोका एवं स्वयं उसके पैर छू लिए।

उन्नाव में रैली के मंच पर जैसे ही पीएम पहुंचे, भाजपा के उन्नाव जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार को प्रधानमंत्री को भगवान श्रीराम की एक मूर्ति भेंट करने के लिए कहा गया. भाजपा  जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने भगवान राम मूर्ति भेंट करने के बाद झुककर पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए । जैसे ही कटियार झूके, तुरंत पीएम मोदी ने अवधेश कटियार को मना किया। उन्होंने हाथ से इशारा कर उन्हें झूककर प्रणाम करने से रोका। हैरान तो लोग तब हो गए, जब शिष्टाचार स्वरूप खुद पीएम मोदी ने अवधेश कटियार के पैर छुए।

PM मोदी ने भाजपा संगठन में बहुत काम किया है । इस लिए वे कार्यकर्ता की भूमिका को समझते हैं । प्रधानमंत्री बनने के बाद जब वे राष्ट्रीय कार्यालय पहुँचे तब भी उन्होनें कहा था , " कार्यकर्ता सबसे बड़ा और निरन्तर रहने वाला दायित्व है  । "

उन्होनें एक जनसभा में कहा था कि कार्य से कार्यकर्ता जुड़ जाए तो एक ऐसी ताकत बन जाती है, जो करिश्मा करती है। ये जो करिश्मा दिख रहा है, वो कार्य का भी है और कार्य के साथ कार्यकर्ता का भी है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'