वाह वाह अखिलेश जी "मुंह में राम, बगल में आतंकी"- अनुराग ठाकुर

 

अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने  प्रेसवार्ता  में अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस को लेकर समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा, “एसपी ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाने के काम किया है.“

    अहमदाबाद के एक न्यायालय ने अहमदाबाद के सीरियल ब्लास्ट (केस) में 38 आतंकवादियों को सजा दी। उसमें से फांसी व आजीवन कारावास की भी सजा दी गई है।उसमें से उत्तर प्रदेश के भी कुछ आतंकी थे, एक आतंकवादी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है । यह समाजवादी पार्टी पर लग रहे आरोपों को साबित ही करता है। कि उनका साथ आतंकी प्रवृति के लोगों के साथ रहा है। क्यों कि उनके तार आतकंवादी के परिवार से जुड गये है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने शहर में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 38 दोषियों को  मौत और 11 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा,

“ये जो मिस्टर समाजवादी पार्टी है, इनके परिवार का अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के साथ सीधा कनेक्शन है और सीधा कनेक्शन समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ भी है। इसपर अखिलेश जी से मैं जवाब चाहता हूं, उनकी चुप्पी क्यों है? कोर्ट के निर्णय के बाद भी उनकी चुप्पी क्यों है?“

अहम बिंदु -
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है। ये कब ठान लिया था? 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में सीधे-सीधे लिखा था कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ जो आतंकवाद के चार्जिस हैं। उन्हें वापस लेंगे और कहा था कि जिन लोगों ने ये चार्ज लगाए हैं। ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ एसपी की सरकार कार्रवाई करेगी।“

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि , “आज जब चुनाव आए तो अखिलेश जी कहते हैं, अयोध्या और बनारस में जमीन लेकर देंगे, पांच घर खरीद कर देंगे। मुंह में राम, बगल में आतंकी, ये अखिलेश यादव जी की सोच है। ये तो जवानों की शहादत पर सवाल उठाते हैं और आतंकियों को घर पर बिरयानी खिलाने बुलाते हैं। इसलिए तो मोदी जी कहते हैं । लाल टोपी मतलब रेड अलर्ट। आतंकवाद की जब बात आती है, तो बीजेपी आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस रखती है।“




 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'