कांग्रेस आधुनिक मुस्लिम लीग है - तेजस्वी सूर्या Congress is the modern Muslim League - Tejashwi Surya

13 अप्रैल 2022
राजस्थान के करौली जिला मुख्यालय पर, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर निकाली गई भगवा रैली पर सुनियोजित तरीके से पथराव,आगजनी एवं हिंसा के मामले में अब तक पुलिस द्वारा 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आरोप यह है कि पीडित हिन्दू समुदाय के लोगों को ही परेशान किया जा रहा है। जबकि अपराधी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही से प्रशासन किनारा कर चुका है। यह सब राजस्थान की कांग्रेस की राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा बुधवार को करौली में पीडित पक्ष को न्याय दिलानें हेतु “न्याय यात्रा” का आह्वान किया था। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीष पूनिया एवं बेंगलुरु से भाजपा सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अगुवाई में न्याय यात्रा प्रारम्भ की गई जिसे पुलिस ने रोक दिया ।
करौली में बुधवार को न्याय यात्रा निकालने के लिए आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित अन्य अनेक भाजपा और युवा मोर्चा के राष्टीय व प्रदेश नेताओं को करौली जिले की सीमा पर सलेमपुर के पास पुलिस बल ने रोक लिया है। वहां मौजूद नेता, कार्यकर्ता और अन्य मौजूद भीड़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, करीब करीब 500 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफतार छोड दिया गया।
करौली हिंसा : पुलिस ने भगवा रैली की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की थी ?
2 अप्रैल 2022 को, हिंदू नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए निकाली गई भगवा मोटरसाइकिल रैली में पथराव के बाद करौली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं । अधिकारियों ने कहा कि हिंसा में लगभग 35 लोग घायल हो गए और 80 से अधिक लोगों के घर जल गए। यह घटना तब हुई जब हिंदुओं ने नव संवत्सर (नव वर्ष) को चिह्नित करने के लिए एक रैली निकाली और मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहे थे। पिछले शुक्रवार तक हिंसा के सिलसिले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 44 अन्य की पहचान की गई थी। मामले में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। यह पत्थरबाजी, आगजनी एवं हिंसा की घटना पूर्व नियोजित थी। सुरक्षा के संदर्भ में छतों पर पुलिस तैनात करनें की व्यवस्था को पुलिस ने एन टाईम पर वापस ले लिया था। स्वयं पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों में कटोत्री की थी जिससे उपद्रवियों के साथ राज्य सरकार की सांठ-गांठ का सेदेह और बड़ गया है।
करौली हिंसा के बाद बीजेपी की न्याय यात्रा
राजस्थान भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार को पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की थी।
सतीश पूनिया ने जुलूस निकालने से पहले कहा है कि “ सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार धर्म के आधार पर भेदभाव करके देश की एकता में बाधा डालने की कोशिश कर रही है, वो राजनीति और तुष्टिकरण में लिप्त है। “ उन्होनें कहा “ राज्य मंत्री जाहिदा खान के कहने पर रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल इलाकों में बिजली नहीं काटने के विशेष आदेश जारी किए गए थे। “ उन्होंने उल्लेख किया कि “ हिंदू समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करने के बावजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया। उन्होंने आगे राजस्थान में कांग्रेस शासन की तुलना अफगानिस्तान में तालिबानी शासन से की थी।”
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएफआई जैसी आतंकवादी संगठनों को कोटा में, जैसलमेर में जुलूस निकालने की इजाजत देती है। लेकिन युवा मोर्चा जैसे लोकतांत्रिक संगठनों को शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं देती है। यह तुष्टीकरण की राजनीति है।
राजस्थान के करौली में कर्फ्यू की अवधि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया। इसी के साथ ही राजस्थान पुलिस ने भाजपा की न्याय यात्रा को करौली सीमा के पास रोक दिया गया है। आपको बता दें कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में न्याय यात्रा निकाली। जिसे पुलिस ने करौली सीमा के पास रोक दिया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “ सरकार से टकराएंगे हम करौली जाएंगे “ के जमकर नारे लगाए।
राजस्थान में जंगल राज - तेजस्वी सूर्या
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएफआई जैसी आतंकवादी संगठनों को कोटा में, जैसलमेर में जुलूस निकालने की इजाजत देती है। लेकिन युवा मोर्चा जैसे लोकतांत्रिक संगठनों को शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं देती है। यह तुष्टीकरण की राजनीति है। इसी के साथ ही तेजस्वी सूर्या ने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है ? क्या हमारे हाथों में पत्थर हैं ?
उन्होंने कहा कि हम जहां अभी हैं वहां धारा 144 लागू नहीं है...करौली जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह तानाशाही सरकार हमारे अधिकारों को छीन रही है, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं।
गहलोत सरकार पर बरसी वसुंधरा राजे
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सच तो यह है कि यह आग करौली में कांग्रेस ने लगवाई है। उन्होंने राज्य कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और किसी भी निर्दाष को जबरन नहीं फंसाया जाए।
वसुंधरा राजे ने मंगलवार को करौली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जख्मियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कहते है कि भाजपा के शीर्ष नेता आग लगाने का काम करते हैं, जबकि सच तो यह है कि यह आग करौली में कांग्रेस ने लगवाई है।
-----
Tejasvi Surya Karauli Violence Karauli Curfew Karauli Rajasthan Govt Ashok Gehlot BJP rajasthan police तेजस्वी सूर्या करौली हिंसा करौली कर्फ्यू करौली
राजस्थान सरकार अशोक गहलोत भाजपा राजस्थान पुलिस
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें