जेके में राहुल - प्रियंका का बर्फवारी आनंद अर्थात,मोदीजी के भारत में सब कुशल मंगल हैं - अरविन्द सिसोदिया modi yug rahul priyanka

जेके में राहुल - प्रियंका के बर्फवारी के आनंद ने साबित किया कि मोदीजी के भारत में सब कुशल मंगल हैं - अरविन्द सिसोदिया

हालांकि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की और से बिग संदेश, बड़ा संदेश देनें में पूरी तरह विफल, इसलिए हो गईं कि भारत कि बड़ी विपक्षी पार्टियों नें, कांग्रेस युवराज को  नेता मानने से किनारा कर लिया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह यात्रा जाते जाते यश इसलिये दिला गईं कि 370 के हटनेँ के बाद, जम्मू और कश्मीर में पूर्ण शांति एवं सुरक्षा का माहौल क़ायम है, इस का सबूत इस यात्रा व इसका समापन बन गया।

 जम्मू और कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का जो  समापन था। उस में यात्रा के कर्ता कांग्रेस के युवराज नें, कांग्रेस पार्टी की घोषणा के विपरीत लाल चौक पर पहुंच कर तिरंगा फहराया और सुबह की बर्फवारी का आनंद बहन प्रियंका सहित अन्य गणमान्य के साथ खुल कर उठाया ।

इन दोनों तस्वीरों नें यह साबित किया कि जे के असल में अब भारत का हिस्सा बना है और उसमें शांति और सदभाव क़ायम करने में मोदी सरकार सफल साबित  हुई है।

 वर्ना धारा 370 के चलते वहाँ भारत का तिरंगा फहराना अत्यंत कठिन व मुश्किल था। यही कारण है कि 1948 में जवाहरलाल नेहरू के बाद किसी कोंग्रेसी नें लाल चौक पर तिरंगा अब का कर फहराया है।

अर्थात जेके में  तिरंगा फहराने व राहुल - प्रियंका के साथ बर्फवारी के आनंद ने साबित किया कि मोदीजी के भारत में सब सुरक्षित हैं, कुशल मंगल से हैं।

यूँ तो 70 साल से ज्यादा तक जेके में अधिकांशतः पाकिस्तान परस्त ताकतों का ही शासन रहा। क्योंकि जेके में जो शासन करते थे वे भारत को गुमराह करते थे। उनमें से अधिकांश दल कहीं न कहीं पाकिस्तान को संतुष्ट करने कि चिता करते थे। आतंकवादी से सांथगांठ रखते थे। पाकिस्तान के अघोषित हुक्म की पालना में ही कश्मीरी पंडितों को घाटी से निकाला गया था। वहाँ के दोनों प्रमुख क्षेत्रीय दल पाकिस्तान परस्ती अभी बहुत बड़ी बेशर्मी से अदा करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में जोशी जी के साथ श्रीनगर के लाल चौक पहुंचे थे। वहाँ तिरंगा फहराया था। क्योंकि वे  एकता यात्रा  व्यवस्थापक थे। इससे पहले मोदी जी रामजन्मभूमि मुक्ति हेतु राम रथयात्रा पर तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण अडवाणी जी  यात्रा के भी व्यवस्थापक थे।

नियति की कृपा देखिये कि राम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण एवं जम्मू और कश्मीर कि धारा 370 से मुक्ति जैसे दोनों महान ऐतिहासिक कार्य, नरेंद्र मोदी सरकार नें सम्पन्न हुये हैं ।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'