संघ भारतीय संस्कृति का पवित्र संस्कार केन्द्र है, देश को संघ पर गर्व है - अरविन्द सिसोदिया



संघ भारतीय संस्कृति का पवित्र संस्कार केन्द्र है, देश को संघ  पर गर्व है - सिसोदिया

कांग्रेस अब अंतिम सांसों में, 2023 उनके लिये अंतिम समय होगा - अरविन्द सिसोदिया

कोटा 6 दिसंबर। भाजपा राजस्थान प्रदेश के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक अरविन्द
सिसोदिया नें कांग्रेस राजकुमार राहुल गांधी के संघ और भाजपा  पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा  “ संघ भरतीय संस्कृति का पवित्र संस्कार केन्द्र है। उसे वही जान पाता है, जो इसमें जाता है। संघ को जानना समझना राहुल गांधी के बस की बात नहीं । वे संघ के बारे में सिर्फ झूठ बोलते हैं भ्रम फैलाते हैं। संघ भारतीय संस्कृति का गौरव हैं और संजीवनी भी है। ”  उन्होंने कहा “ कांग्रेस के नेतृत्व में लगातार भारतीय संस्कृति को समाप्त करने के यत्न - प्रयत्न चल रहे हैं, किन्तु सजग भारतीय लोकतंत्र नें इन्हे विफल कर दिया है। भारत की जनता नें समय रहते कांग्रेस के मंसूबे पहचान कर उन्हे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। “

भाजपा के मीडिया विभाग के सह प्रमुख ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि “ वे अपनी टी आर पी बढानें के लिये कभी संघ पर तो कभी भाजपा पर तो कभी मेादी जी पर तो कभी सावरकर जी पर बयान देते रहते है। उनके पास खुद का कोई विजन नहीं है, देशहित की कोई भी योजना उनके पास नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस खुद ही बिखर चुकी है। उसके नेता उन्हे छोड छोड कर भाग रहे हैं। ”

सिसोदिया नें कहा “ कांग्रेस की झूठ और भ्रम फैलानें की फैक्ट्री जनता नें सभी तरफ बंद करदी है, आने वाले चुनावों में वह राजस्थान से भी साफ होने जा रही है।“ उन्होंने कहा कि “ राजस्थान की जनता का अरबों रुपया अशोक गहलोत नें खुद को जबरिया मुख्यमंत्री बनाये रखने पर खर्च कर दिया।  पहले   5स्टार होटलों में समर्थक विधायकों की मेहमान नवाजी पर जनधन फूंका तो अब कांग्रेस राजकुमार की अगवानी पर फूका जा रहा है। “
मीडिया प्रमुख नें कहा “ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के नागरिकों  के लिए पवित्र और आदरणीय संगठन है। राष्ट्र और संस्कृति के सर्वांगीण विकास को समर्पित संस्कार केन्द्र , इसी संगठन की देन विश्वविख्यात जननेता और राष्ट्रीय गौरव  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और इन्ही संस्कारों की छाया में भाजपा चलती है, अनुसरण करती है । “

सिसोदिया ने कहा “ संघ के एक स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां भारत में सांस्कृतिक गौरव का भव्य पुनरुत्थान एवं नवनिर्माण हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय विकास की नई ऊंचाइयों को छू कर विश्व को भारत नें अचंभित कर दिया है।  उन्होंने कहा " देश हित के सभी मुद्दों पर भाजपा ने दृढतापूर्वक काम करके दिखाया है विश्वविख्यात परिणाम हासिल किये है। जो पिछले 60 साल में कांग्रेस कभी नहीं कर पाई।  भाजपा को देश के जनमत का अपार समर्थन और आर्शीवाद इस बात की गवाह है कि भाजपा सही रास्ते पर है।"

सिसोदिया नें कहा “ कांग्रेस न केवल भारतीय संस्कृति को समाप्त करना चाहती है, बल्कि वह बार बार असत्य और भ्रम फैला कर, बेतुकी व्याख्याओं के द्वारा सांस्कृतिक-विभ्रम की स्थिति उत्पन्न करने में लगी है। जिसे भारत की जनता कभी सफल नहीं होने देगी। रंग रूप चोले बदलने से असलियत नहीं बदल जाती।”

भाजपा प्रदेश के सह संयोजक सिसोदिया नें कहा कि “ कांग्रेस के दिन अब गिनती के ही बचे हैं, वे कितनी भी रैलियां निकाले, कितनी भी गालियां दें और कितना भी भ्रम फैलाये। देश उन्हें पूरी तरह समझ चुका है, नकार चुका है। जो कुछ भी बचा है वह 2023 में समाप्त हो जायेगा। “

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
प्रदेश सहसंयोजक
भाजपा मिडिया संपर्क विभाग, राजस्थान।
9414180151

 



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिंदुत्व ही सबसे ज्यादा महिला सम्मान देता है - अरविन्द सिसोदिया