स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संकल्प पत्र को लेकर घर घर पहुंचेगी भाजपा - राकेश जैन bjp kota

पत्रकारवार्ता में मंचस्थ रहे विधानसभा सभापति एवं विधायक संदीप शर्मा मुख्यवक्ता, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन स्वागतकर्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, पंडित गोविन्द शर्मा एवं भाजपा मीडिया संपर्क विभाग प्रदेश सहसंयोजक अरविन्द सिसोदिया संचालनकर्ता नें आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संकल्पपत्र का विमोचन किया....


संकल्प पत्र का विमोचन किया 

मैं
भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए यह संकल्प लेता/लेती हूँ कि-

1- अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करूंगा/करूँगी और आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपनाऊँगा /अपनाऊँगी।

2- घर, काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दूँगा / दूँगी और गाँव, किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा दूंगा/दूँगी।

3- युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर, नई पीढ़ी तक इसका महत्व पहुँचाऊंगा/पहुँचाऊंगी।

4- पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करूंगा/करूँगी।

5- पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति-अनुकूल

नाम संकल्पकर्ता 
पता / मोबाईल 

------
 भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें विस्तार से बताया कि :- 

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर, 2025 से प्रारंभ हो चुका है और 25 दिसंबर, 2025 तक़ चलेगा। इस दौरान भाजपा शहर जिला कोटा प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान कि " जिस वस्तु को बनाने में भारतवासी का श्रम लगाहो उसे खरीदें, उसका उपयोग करें " के प्रचार प्रसार पर पूरी ताकत से काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कोटा शहर जिला द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस से जुड़े सेवा पखवाड़े पर रक्तदान और युवा दौड़ के बड़े कार्यक्रम हुये जिनकी चर्चा पूरे देश में हुई। 
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भत भारत की आत्मा स्वदेशी का भाव है और शहर जिला भाजपा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संकल्प पत्र को लेकर घर घर पहुंचेगी और प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटेगी। 

उन्होंने इस संकल्प अभियान के दौरान चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया कि :- 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं। उनका आत्मनिर्भरता का आहवान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थानों को प्रषण एवं Go Vocal for Local का आहवान पूरे देश में प्रतिध्यनित हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है।

भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्‌डा जी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जाए और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

पार्टी ने इस अभिमान हेतु जो दिशानिर्देश तय किये वे इस प्रकार से हैँ :- 

1. यह अभियान 25 सितम्बर 2025 (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर, 2025 ( भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती) एक चलेगा।

2. इसमें विभिन्न सरकारी विभागों स्थानीय निकायों उद्योग एवं व्यापार संगठनों, व्यावसायिक एवं सामाजिक संगठनों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नेताओं युवा एवं महिला संगठनों, सेलिब्रिटी एवं इन्पलुसर्स को बड़े पैमाने पर, अभियान जन जन तक़ पहुंचाने हेतु सम्मिलित किया जायेगा ।

3. 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन पहले चरण (अक्टूबर 2025) में सभी जिलों में तथा दूसरे चरण (नवंबर-दिसंबर 2025) में सभी मंडलों में करना है। इसमें संबंधित सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों तथा हितधारको जैसे स्थानीय शिल्पकारी और कारीगरों की सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजन होंगे।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प व्यापारी सम्मेलन/ उद्योग सम्मेलन/ प्रभात फेरी/ मशाल यात्रा-मुक्कड़ नाटक-मेला किसान मार्च आदि भी आयोजित होंगे ।

* संत सम्मेलन्, महिला सूक्ष्म उद्यमी सम्मेलन, MSME उद्योगपति सम्मेलन तथा कॉलेज आउटरीच जैसे कार्यक्रम, मोर्यों एवं प्रकोष्ठों को सक्रिय कर तथा समान विचारधारा वाले संगठनों के सहयोग से आयोजित होंगे ।

6. देश के प्रत्येक जिले में 15-20 दिन की 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा भी निकाली जायेगी ।

7. कॉलेजों में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प सेमिनार तथा स्कूलों में आत्मनिर्भरता विषय पर निबंध कविता और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है ।

8.त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, हमें उत्सवों के दौरान स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समितियों के साथ समन्वय कर पूजा पंडालों में आत्भनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है। इसमें आत्मनिर्भरता संदेश वाले बैनर व स्टैंडी का उपयोग तथा पूजा पंडालों के समीप स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाना शामिल हो यह भी करना है।

9. दीपावली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। विदेशी लाइटिंग उत्पादों की जगह दीयों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना होगा। इस पहल में स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स को भी जोड़ा जाना चाहिए।

10. "आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प यो लोगो वितरित करना / प्रमुखता से प्रदर्शित करना / प्रोत्साहित किये जायेंगे।

11. जहाँ भी भाजपा एवं एनडीए की निर्वाचित सरकार और स्थानीय निकाय है. यहाँ प्रशासन को खरीद तथा कार्यप्रणाली में स्वदेशी मंत्र अपनाने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

12. पार्टी पदाधिकारियों एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों को 'आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्पः बैज (badge) लगाने, अपने वाहनों पर स्टिकर लगाने, लेटरहेड पर प्रतीक चिन्ह, प्रोफाइल फोटो, निमंत्रण पत्रों में आत्मनिर्भर भारत संदेश शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

13. आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी उत्पादों पर उपलब्ध साहित्य का बड़े पैमाने पर वितरण किया जाना चाहिए।

14. 'आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प टैगलाइन के साथ हस्ताक्षर अभियान सोशल मीडिया पर चलाया जाना चाहिए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। सोशल मीडिया पोस्ट्स में #Sankalp4Atmanirbhar Bharat हैशटैग का प्रयोग किया जाना चाहिए।

15 रानी कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त मीडिया एवं सोशल मीडिया कवरेज सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

16. सभी स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन करना होगा। भाषण बिंदु साहित्य प्रिंटिंग, स्टिकर प्रिंटिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।







टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

ईश्वर के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनुसंधान ही सनातन हिंदुत्व है — अरविन्द सिसोदिया

The Scientific Inquiry into God is Sanatana Hindutva— Arvind Sisodia

India's 'Path of Peace' Amid Global Conflicts: The Historic Success of the BRICS Summit

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

हनुमान अंश की सफलता, ईश्वर विरोधी राजनीती को सामाज का करारा जबाब - अरविन्द सिसोदिया