तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।




ध्येय साधना अमर रहे।
ध्येय साधना अमर रहे।

अखिल जगत को पावन करती
त्रस्त उरों में आशा भरती
भारतीय सभ्यता सिखाती
गंगा की चिर धार बहे।

इससे प्रेरित होकर जन-जन
करे निछावर निज तन-मन-धन
पाले देशभक्ति का प्रिय प्रण
अडिग लाख आघात सहे।

भीती न हमको छू पाये
स्वार्थ लालसा नहीं सताये
शुद्ध ह्नदय ले बढते जायें
धन्य-धन्य जग आप कहे।

जीवन पुष्प चढा चरणों पर
माँगे मातृभूमि से यह वर
तेरा वैभव अमर रहे माँ।
हम दिन चार रहें न रहे।

-------------

English :-
dhyeya sādhanā amara rahe |
dhyeya sādhanā amara rahe |

akhila jagata ko pāvana karatī
trasta uroṁ meṁ āśā bharatī
bhāratīya sabhyatā sikhātī
gaṁgā kī cira dhāra bahe |

isase prerita hokara jana-jana
kare nichāvara nija tana-mana-dhana
pāle deśabhakti kā priya praṇa
aḍiga lākha āghāta sahe |

bhītī na hamako chū pāye
svārtha lālasā nahīṁ satāye
śuddha hnadaya le baḍhate jāyeṁ
dhanya-dhanya jaga āpa kahe|

jīvana puṣpa caḍhā caraṇoṁ para
māge mātṛbhūmi se yaha vara
terā vaibhava amara rahe mā |
hama dina cāra raheṁ na rahe |

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हे भी पढे़....

हिन्दू एकता क्यों आवश्यक है

उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद तो पद छोडो बेशर्म केजरीवाल जी - अरविन्द सिसोदिया

जान बचानें वाली वेक्सीन से ही जिन्दा है, भ्रम न फैलाएं - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस राज में " आतंकवादियों " को होती है खून की होली खेलने की खुली छूट

हम जिन्दा हैं, "वेक्सीन टूलकिट" झूठा है - अरविन्द सिसोदिया We are alive by vaccine

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

कोई भी बच नहीं सकता ईश्वर ने न्याय से Justice of God