कांग्रेसी सलमान खुर्शीद ने ’हिंदुत्व’ की Hindutva 'आईएसआईएस' और ’बोको हराम’ से तुलना की

- अरविन्द सिसौदिया 9414180151

याद रहे हिन्दुत्व सिर्फ साधू संतों तक सीमित नहीं है, हिन्दुत्व एक सभ्यता है संस्कृति है, जीवन पद्यती है। हिन्दुत्व श्रीराम और श्रीकृष्ण का है। हिन्दुत्व बृम्हा विष्णु महेश का है। हिन्दुत्व नव दुर्गाओं का है। हिन्दुत्व अग्रपूज्य गणेश जी और संकट मोचक हनुमान जी का है। हिन्दुत्व महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी का भी है। हिन्दुत्व 33 कोटि देवी देवताओं का है। हिन्दुत्व वेदों का है, उपनिष्दों का है, शास्त्रों का है। हिन्दुत्व नैतिकता एवं मानवता का है। हिन्दुत्व सम्पूर्ण सृष्टि एवं सम्पूर्ण सृजन का है। सलमान खुर्शीद विदेशों में पढा व्यक्ति है वह हिन्दुत्व को बाल के बराबर भी नहीं जानता है।

 



जाग्रत हिन्दुत्व पर राजनीति से प्रेरित दोषारोपण है कांग्रेसी सलमान खुर्शीद की किताब - अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस की हिन्दूओं को बांटो और राज करो की नीति का ही नया साम्प्रदायिक संस्करण

पाकिस्तान में जाकर भाजपा की मोदी सरकार को कोसने और पाकिस्तान सरकार के गुणगान करने वाले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की यह पुस्तक हिन्दुओं को विभाजित करने की, बांटो और राज करो की ; कांग्रेस की सोची समझी और पुरानी नीति का ही नया संस्करण है। कांग्रेस वही पार्टी है जो बैल जोडी और गाय बछडे के चुनाव चिन्हों से वोट लेती है सरकारें बनाती है और गौ भक्तों / गौ रक्षकों को गालियों से भूनती थी।

ये वही केन्द्रीय मंत्री रहे सलमान खुर्शीद हैं जिन्होने सार्वजनिक रूप से पत्रकारवार्ता में स्वीकार किया था कि सरदार मनमोहन सिंह एक ‘एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री’ थे और तत्कालीन केन्द्र सरकार में सत्ता के दो केन्द्र थे। इन्होने हिन्दुओं बांटनें के लिये इस पुस्तक में वर्तमान हिन्दुत्व पर विवादास्पद लेखन कर आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनों की तरह का होना करार दिया है। जो कि कतई स्विकार नहीं किया जा सकता है। यह हिन्दुत्व को गाली जैसा है। उन्होने मिथ्या आरोप लगा कर, हिन्दुत्व के नव जागरण का अपरोक्ष विरोध किया है। उनकी चाल यही है कि कांग्रेस को हिन्दू विरोधी पार्टी होने के तथ्य को ढ़क कर , नव जाग्रत हिन्दुत्व को गलत ठहराया जाये। वे जिस श्रीराम जन्म भूमि मामले के जजमेंट की समीक्षा कर रहे है। इसे झगडा बनाने वाली ही कांग्रेस थी और उसी के कारण श्रीराम को कभी ताले में बंद रहना पडा तो कभी टाट में रहना पडा ।

 -------
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की नई किताब 'Sunrize Over Ayodhya: Nationhood in Our Times' बुधवार को लॉन्च हुई और लॉन्च होते ही किताब विवादों में आ गई। दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला हिंदू राष्ट्र के विचार को खारिज करता है और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में संवेदनशील धार्मिक मसलों का व्यवहारिक रूप से निवारण करने पर जोर देता है। उन्होंने अपनी 354 पन्नों वाली पुस्तक मे सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहूड इन ऑवर टाइम्स में यह लिखा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने “सनराइज ओवर अयोध्या“ नाम की किताब में हिंदुत्व को लेकर अपनी राय रखी है।

इस दौरान उन्होंने ’हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस’ से की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व से प्रभावित कांग्रेस नेताओं की आलोचना भी की है। कांग्रेस नेता ने इस किताब में अयोध्या फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तारीफी भी की है

सलमान खुर्शीद ने किताब में कहा कि हिंदुत्व साधु-संतो के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो हर तरह से आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनों की तरह है। उन्होंने हिंदुत्व से प्रभावित कांग्रेस नेताओं की आलोचना भी की है। कांग्रेस नेता ने इस किताब में अयोध्या फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तारीफी भी की है

सलमान खुर्शीद ने किताब में कहा कि हिंदुत्व साधु-संतो के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो हर तरह से आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनों की तरह है ।

आज भी सच यह है कि हिन्दुत्व कभी भी अमानवीय हो ही नहीं सकता , यह सिर्फ हिन्दुत्व को राजनैतिक षढयंत्र के तहत विभाजित करने का कांग्रेसी एजेण्डा मात्र है जिसे एक पुस्तक के जरिये प्रस्तुत किया गया है। 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

धन्यवाद मोदी जी मेरी कविता को आत्मा मिल गई - 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

स्वतंत्रता दिवस की कविताएं

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू