वास्तविक श्रमिकों के ई श्रमिक कार्ड जरूर बनबायें

 - अरविन्द सिसौदिया
9414180151
विशेषक कर राजनैतिक क्षैत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को समाजसेवा पर ध्यान देना चाहिये। उन्हे अपने वर्चस्व से, प्रभाव से आम गरीब व्यक्ति , वास्तविक व्यक्ति की मदद को आगे आना चाहिये। जैसे इलाजे में मदद,कष्ट में मदद, बुरे समय में व्यक्ति के साथ खडा होना। समस्याओं का निवारण करवाना, पुलिस थानों के अन्याय अथवा लूट खसूट से आम जन को बचाना। आपसी झगडों को बीच बचाव व मध्यस्था के द्वारा राजरीना में से निबंटाना। विभिन्न प्रकार की सरकारी बीमा योजनाओं से आम जन को जोडना । विभिन्न प्रकार की सरकारी पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलवाना। विधवा, वृद्धावस्था, किसान सम्मान सहित विविध पेंशन एवं राहत योजनाओं का लाभ वास्तवित व्यक्ति को दिलवायें। इसी क्रम में यह ई श्रमिक कार्ड भी महत्वपूर्ण है। इसे बनवायें।  विशेषकर पार्षदों , पच सरपंचों , निकाय एवं पंचायती राज के प्रमुखों, सांसदों के कार्यालयों एवं विधायकों के कार्यालयों से इस तरह के कार्य होना चाहिये। वह भी वास्तविक गरीब तक इसे पहुचानें के लक्ष्य से। यही राजनैतिक क्षैत्र का कर्त्तव्य भी है। - अरविन्द सिसौदिया
 
Labour Shramik Card Registration: असंगठित क्षेत्र के मजदूर अब ऐसे ले  सामाजिक सुरक्षा का लाभ - Search Duniya
 
नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करें एवं बनवायें ।
 
 
ई श्रमिक कार्ड
 
केंद्र सरकार  ने ई श्रमिक कार्ड योजना शुरू की है
श्रमिक कार्ड बनाने का लाभ
1 . छात्रवती  मिल सकती है
2.  राशन मिल सकता है
3.  केंद्र सरकार  से आर्थिक  सहायता मिलेगी
4.  बिना ब्याज (बिना गारंटी के )लोन  मिलेगा 
5.   PM  आवास  में मकान  मिल सकता है
6.  सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा
7.  देश की सभी सरकारी योजनाओं  का लाभ मिलेगा

आवश्यक दस्तावेज 
1 . आधार कार्ड
2.  बैंक पासबुक
3.  मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी नहीं हैं )
4. आधार मे मोबाइल भी हाथों हाथ जोड़ दिया जायेगा 
वैकल्पिक  दस्तावेज
1.  शिक्षा प्रमाण  पत्र
2.  आय  प्रमाण  पत्र 
3.  व्यवसाय  प्रमाण  पत्र 
4.  कौशल  प्रमाण  पत्र
 

कार्ड बनाने की पात्रता
1 .  केवल असंगठिक क्षैत्र  के कर्मचारी
2  . आयु  16 से 59  वर्ष होनी  चाहिए
3 .   आयकर  दाता  नहीं  होना  चाहिए
4  . EPFO  या  ESIC  का सदस्य  नहीं होना चाहिए 
 
----------
 


देश में करीब 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं। केंद्र सरकार इन सभी का रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करने का लक्ष्य बना चुकी है। अब तक पौने 3 करोड़ के करीब श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं यानी इनका  eSHRAM  कार्ड बन चुका है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, आइए इन सवालों का जवाब जानें..

असंगठित क्षेत्र क्या है 
विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है। इसमें निर्माण, परिधान विनिर्माण, मछली पकड़ना, फुटकर विक्रेय, घरेलू काम, कृषि और संबद्ध वर्ग, परिवहन क्षेत्र आदि के असंगठित श्रमिक शामिल हैं।

असंगठित कामगार कौन है 
कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है। जैसे अगर आप ट्यूशन पढ़ाते हैं या सिलाई की दुकान है तो भी आप इस श्रेणी में आते हैं।
केंद्र सरकार ने ईश्रम पोर्टल विकसित किया है जो असंगठित कामगारों का आधार से संबद्ध एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

एनसीओ क्या है

श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय एक कॉलम है एनसीओ का। इसमें उन सभी क्षेत्रों का जिक्र है, जो इस योजना के तहत आते हैं। यह कार्य की प्रकृति और कार्य को निष्पादित करने के लिए आवश्यक कौशल स्तर के आधार पर तैयार किए गए व्यवसाय का राष्ट्रीय वर्गीकरण है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय पद्धति है तथा पूरे देश में एक समान है। व्यवसायों तथा कौशल स्तरों की तुलना, वर्गीकरण व श्रेणीबद्ध करने में यह सहायक है।

पेशा क्या है

किसी व्यक्ति का सामान्य या प्रमुख कार्य या व्यवसाय, विशेष रूप से जीविकोपार्जन के साधन के रूप में, पेशा कहलाता है।वह गतिविधि जो श्रमिक की आय का मुख्य स्रोत है, वह प्राथमिक पेशा है।कोई अन्य गतिविधि जो आय का एक मामूली, लेकिन महत्वपूर्ण स्रोत है, द्वितीयक पेशा कहलाती है।

जरूरी डाक्यूमेंट क्या होंगे : कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं-

आधार संख्या
मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हो
बैंक खाता

यदि किसी कामगार के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है।

आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eSHRAM पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eSHRAM पोर्टल या निकटतम CSC/SSK's केंद्र पर भी जा सकते हैं |

क्या किसानों का होगा रजिस्ट्रेशन
केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हैं। अन्य किसान पात्र नहीं हैं। UAN एक सार्विक खाता संख्या है। यह 12 अंकों की संख्या है, जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को विशिष्ट रूप से प्रदान किया जाएगा। यूएएन एक स्थायी नंबर होगा।
------------------
श्रमिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया  :-

सबसे पहले आपको श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म को भर लेना है |
और आवश्यक दस्तावेज लगा देना है |
फॉर्म भरने के बाद आपको नजदीकी ई मित्र या CSC सेंटर पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन करा देना है
ई मित्र पर फॉर्म ऑनलाइन होने के बाद आपका फॉर्म लेबर डिपार्टमेंट के पास चला जायेगा और अधिकारी आपके फॉर्म को चेक करेगा और अगर आपके फॉर्म में कोई भी गलती है तो वह आपके फॉर्म को सुद्दीकरण के लिए वापस भेज देगा |
और फिर आपका फॉर्म सही है तो वह फॉर्म को पास कर देगा |
और फिर आपको ई मित्र पर श्रमिक कार्ड निकलवाना पड़ेगा
फिरं आपको ई मित्र पर 85 रु की रसीद कटवानी होगी
और आपका श्रमिक कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा |
फिर आप किसी योजना का फॉर्म भर सकते है 

श्रमिक कार्ड की योजनाये :-
दोस्तों श्रमिक कार्ड की योजना का लाभ आपको लेना है तो आप योजना का फॉर्म भरे और श्रमिक कार्ड की किसी भी योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको ई मित्र पर आवेदन करना होगा | 

शुभ शक्ति योजना :-इस योजना के तहत परिवार में बालिका को शादी से पहले 55 हजार रुपये मिलेंगे अगर बालिका 18 वर्ष की है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको श्रमिक कार्ड की जरूरत है और हिताधिकारी को 90 दिन का कार्य करने का प्रमाण पत्र लगाना होगा जो की ठेकेदार के द्वारा बनवाना होगा

कोशल विकास योजना :-

इस योजना के तहत किसी भी छात्र\छात्रा को स्कॉलरशिप दि जावेगी इस फॉर्म को भरने के लिए आपको ई मित्र पर आवेदन करना होगा |

प्रधानमंत्री बिमा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री मजदुर सुरक्षा योजना का लाभ
कामकाजी महिला कल्याण योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ओजार सहायता योजना
कोशल विकाश योजना का लाभ
शुभ शक्ति योजना का लाभ
निर्माण श्रमिक जीवन सुरक्षा योजना
प्रस्तुति सहायता योजना का लाभ
निर्माण श्रमिक सुल्भ्य योजना
स्कॉलरशिप योजना 

महत्वपूर्ण जानकारी :-
श्रमिक कार्ड की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा और हितादिकारी को 90 दिन कार्य का करने का प्रमाण पत्र लगाना जरूरी है | और अगर आपके पास जॉब कार्ड है और उसमे आपने 90 दिन कार्य  किया है तो आप जॉब कार्ड भी लगा सकते है |


     
 


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ नें हिंदुत्व को नई प्राणशक्ति दी हैँ - अरविन्द सिसोदिया

रामराज के सिद्धांत को जिला प्रशासन को अपनाना ही चाहिए - अरविन्द सिसोदिया

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।